विनीत नवाथे संघ के नए प्रांत कार्यवाह बनाए गए

  
Last Updated:  August 28, 2022 " 09:37 pm"

इंदौर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपनी प्रांतीय कार्यकारिणी में बड़ा बदलाव किया है। इंदौर के विनीत नवाथे अब संघ के नए प्रान्त कार्यवाह बनाए गए हैं। नवाथे वर्तमान में सह प्रान्त कार्यवाह के दायित्व को संभाल रहे थे। वे अब मालवा प्रान्त के नए मुखिया होंगे। नवाथे को शम्भू गिरी की जगह प्रान्त कार्यवाह बनाया गया है। ये फैसला आरएसएस की क्षेत्रीय स्तर की बैठक में लिया गया।
नवाथे को कुशल संगठन कर्ता माना जाता है। विनम्र छवि वाले नवाथे नई भाजपा ओर नए संघ के बीच बेहतर तालमेल के लिए भी जाने जाते है। वे प्रान्त में भाजपा की राजनीति को भी गहरे से समझते हैं। वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्णकालिक दायित्ववान पदाधिकारी भी रहे है। आरएसएस में उनकी यात्रा सामान्य स्वयंसेवक से शुरू होकर पहले रामेश्वरम जिला कार्यवाह से होते हुए विभाग बौद्धिक प्रमुख तक पहुंची। उसके बाद वे प्रान्त इकाई तक पहुंचे। वर्तमान में सह कार्यवाह की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। पिता लक्ष्मण राव नवाथे भी संघ के शीर्ष पदों पर रहे हैं। आरएसएस, आने वाले समय मे अपनी स्वर्ण जयंती मनाने जा रहा है। इसके चलते अनेक अयोजन होंगे। ऐसे में नवाथे को दी गई जिम्मेदारी काफी अहम मानी जा रही है।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *