वर्षा काल के बाद चंद्रभागा क्षेत्र में जलजमाव की समस्या का करेंगे स्थाई निदान

  
Last Updated:  August 7, 2022 " 09:40 pm"

महापौर, विधायक, निगम आयुक्त द्वारा चंद्रभागा क्षेत्र का निरीक्षण।

वर्षा काल के दौरान जल निकासी के लिए नाले की सफाई कराने के दिए निर्देश।

इंदौर : महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने पदभार संभालने के बाद अपना पहला दौरा, विधायक आकाश विजयवर्गीय और निगम आयुक्त प्रतिभा पाल के साथ चंद्रभागा, रावजी बाजार एवं राधा गोविंद का बगीचा क्षेत्र में किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में जल जमाव एवं जल निकासी का जायजा लिया। इस मौके पर क्षेत्रीय पार्षद रूपा दिनेश पांडे, अपर आयुक्त संदीप सोनी, अभय राजनगांवकर, अधीक्षण यंत्री अशोक राठौर, दिलीप सिंह चौहान, क्षेत्रीय जोनल अधिकारी, अन्य विभागीय अधिकारी एवं नागरिक गण उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं और स्थानीय रहवासियों में कहासुनी भी हुई पर जल्दी ही मामला शांत हो गया।

महापौर श्री भार्गव विधायक विजयवर्गीय एवं निगम प्रतिभा पाल ने सर्वप्रथम चंद्रभागा पुल के पास से निरीक्षण प्रारंभ किया। निरीक्षण के दौरान नागरिकों ने बताया कि उक्त क्षेत्र में वर्षा काल के दौरान जलजमाव होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। महापौर ने जल्द ही समस्या के निदान का आश्वासन दिया। इसके बाद महापौर विधायक व निगम आयुक्त द्वारा चंद्रभागा मेन रोड तिराहा, रावजी बाजार थाना क्षेत्र एवं राधा गोविंद का बगीचा क्षेत्र का भी निरीक्षण किया गया।

नाला सफाई के दिए निर्देश।

महापौर व निगमायुक्त ने आयुक्त ने वर्षा काल के चलते तात्कालिक रूप से चंद्रभागा क्षेत्र में जल निकासी हेतु नाले को सफाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इसपर जोनल अधिकारी द्वारा दो पोकलेन मशीन बुलाकर तत्काल नाले की सफाई का कार्य प्रारंभ किया गया।

वर्षा काल के बाद करेंगे समस्या का स्थाई समाधान।

महापौर श्री भार्गव ने कहा कि वर्षा काल के दौरान चंद्रभागा एवं शहर के अन्य क्षेत्रों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न होती है। वर्षा काल की समाप्ति के बाद इस समस्या का स्थाई रूप से समाधान किया जाएगा। क्षेत्र में सीवरेज लाइन, सड़क चौड़ीकरण, स्टॉर्म वाटर लाइन डालने हेतु प्लान बनाने के संबंध में भी निर्देश दिए गए हैं।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने शहर के ऐसे स्थान जहां जलजमाव की स्थिति उत्पन्न होती है, को चिन्हित कर वर्षा काल में जल निकासी बेहतर व्यवस्था करने के संबंध में भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *