इंदौर : सांसद शंकर लालवानी के मनीषपुरी स्थित निवास पर उनके ड्राइवर के पुत्र द्वारा जहर खाने संबंधी सोशल मीडिया पर वायरल खबर का सांसद लालवानी ने बयान जारी कर खण्डन किया है। सांसद लालवानी के मुताबिक उक्त युवक और उसके परिवार से उनका कोई लेना देना नहीं है। सांसद लालवानी ने अपने बयान में कहा कि उनके घर के पास उत्कर्ष विहार कॉलोनी का गेट है, जहां उक्त युवक व उसका परिवार चौकीदारी करता है। उनके घर से इसका कोई संबंध नहीं है।
परिजनों को डांट से नाराज होकर खा ली फिनाइल की गोलियां।
बता दें कि जिस युवक ने जहर खाया उसने अपना नाम सुजल पिता विजय सिंह उम्र 19 साल बताया है। उसका कहना है कि वह 12 वी की पढ़ाई कर रहा है। घरवालों की डांट – डपट से नाराज होकर उसने फिनायल की दो गोलियां गटक ली। उसने कबूला कि पिता कार चलाते हैं।
उधर पलासिया पुलिस ने भी वही कहानी दोहराई जो युवक ने बताई, हालांकि पुलिस का कहना था कि उक्त युवक और उसका परिवार सांसद लालवानी की कॉलोनी में रहता है।
परिजनों के कथन से उलझी कहानी..?
इस बीच युवक के परिजनों के कथन से सांसद लालवानी के बयान पर सवाल खड़े हो गए हैं। सूत्रों के मुताबिक जहर खाने वाले युवक के परिजनों ने मीडिया से चर्चा में कबूला है कि उसके पिता (युवक के) सांसद लालवानी की गाड़ी चलाते हैं। ऐसे में सांसद लालवानी का संबंधित घटनाक्रम से पल्ला झाड़कर युवक व उसके परिवार को पड़ोसी कॉलोनी का चौकीदार बताना, मामले को उलझा रहा है।
Related Posts
August 19, 2025 राजेंद्रनगर थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन दीवार ढहने से तीन मजदूरों की मौत, एक घायल
बीजलपुर क्षेत्र में विकसित की जा रही स्मार्ट सिटी कॉलोनी में पानी के टैंक के निर्माण के […]
February 7, 2022 इंदौर में लताजी की प्रतिमा स्थापित होगी, संगीत अकादमी व संग्रहालय भी बनेगा- सीएम शिवराज
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारत रत्न स्वर कोकिला स्व. लता मंगेशकर की […]
June 2, 2025 05 जून को इंदौर से रवाना होगी भारत गौरव दक्षिण दर्शन यात्रा ट्रेन
“दक्षिण दर्शन यात्रा” कराएगी तिरुपति, रामेश्वरम, मदुरई, कन्याकुमारी एवं त्रिवेन्द्रम […]
December 29, 2021 एमजीएम मेडिकल कॉलेज एलुमनी एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित, डॉ. राव अध्यक्ष, डॉ. लोंढे सचिव चुने गए
इंदौर : एम.जी.एम. मेडिकल कॉलेज एलुमनी एसोसिएशन की नवीन कार्यकारिणी के चुनाव सर्वसम्मति […]
August 13, 2021 मामा के 17 लाख रुपए के लालच में भांजे ने भाई व दोस्त के साथ मिलकर रची लूट की झूठी कहानी, पुलिस ने किया पर्दाफाश
इंदौर : मामा के 17 लाख रूपए के लिए भांजे द्वारा अपने भाई व दोस्त के साथ मिलकर बनाई झूठी […]
June 18, 2023 कवि लबडे वसंत राशिनकर स्मृति अ.भा. सम्मान से नवाजे जाएंगे
इंदौर : आपले वाचनालय और मासिक पत्रिका सर्वोत्तम द्वारा उत्कृष्ट मराठी काव्य कृतियों को […]
May 26, 2022 कांग्रेस का आरोप, इंदौर गौरव दिवस के कार्यक्रम में इंदौर का गौरव बढ़ाने वाले कलाकारों को किया जा रहा उपेक्षित
कांग्रेस निकालेगी इंदौर गौरव यात्रा।
एयरपोर्ट से राजवाड़ा तक जाएगी गौरव […]