इंदौर : (अतुल शेठ)शास्त्री ब्रिज को तोड़कर नया ब्रिज बनाने की कवायद की जा रही है। अगर यह ब्रिज नया बनाया जाता है तो, इसकी ऊंचाई बढ़ने से पुल की भुजाएं रीगल की ओर हाई कोर्ट तक और एमजी रोड पर जिला कोर्ट तक हो जाएगी। इससे काफी परेशानियां खड़ी हो जाएंगी। आरएनटी मार्ग और शास्त्री मार्केट की तरफ जाने वाले ट्रैफिक का कैसे होगा प्रबंधन, ये बड़ा सवाल है। निर्माण के दौरान 2 साल तक शहर को अकल्पनीय कष्ट ओर तकलीफ भुगतनी होगी।मेरा मानना है कि गूगल मैप में जहां फिल्म कॉलोनी लिखा है, वही गांधी प्रतिमा है। उसके पहले मेट्रो, अहिल्या लाइब्रेरी के बगीचे से होते हुए शास्त्री ब्रिज के पास से ,शास्त्री मार्केट और इंदौर प्रीमियर को-ऑपरेटिव बैंक के मध्य से मेहतानी मार्केट, छोगालाल उस्ताद मार्ग होते हुए, सीधे खातीपुरा जो लिखा है, वहां से होते हुए कृष्णपुरा पुल पर निकल सकती है। इससे हमें शास्त्री पुल को न तोड़ने की आवश्यकता पड़ेगी, ना कृष्ण पूरा पुल से लेकर गांधी हॉल तक एमजी रोड व शहर को खोदने की जरूरत होगी। इस निर्माण में यातायात प्रबंधन भी बहुत बेहतर हो पाएगा। जिसमें आम नागरिकों को कठिनाइयां कम से कम होगी।
(लेखक अतुल शेठ इंदौर के जाने – माने इंजीनियर, वास्तुविद और सामाजिक कार्यकर्ता हैं।)
Related Posts
May 23, 2023 इंदौर एयरपोर्ट से तीर्थयात्रा पर रवाना होंगे 32 बुजुर्ग
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा योजना के तहत करवाई जाएगी शिर्डी की यात्रा।
इंदौर : […]
February 12, 2023 पैथोलॉजिस्ट कांफ्रेंस में कैंसर की डायग्नोसिस पर हो रहे शोध पर डाला गया प्रकाश
स्तन कैंसर पर एमजीएम मेडिकल कॉलेज में टारगेट थेरेपी के टेस्ट पर हुए रिसर्च।
इंदौर : […]
July 1, 2021 रालामंडल का वनविहार की तर्ज पर होगा विकास, बटरफ्लाई पार्क भी बनेगा
इंदौर : रालामंडल और उमड़ीखेड़ा के रूप में इन्दौर को पूर्ण विकसित नए टूरिस्ट डेस्टिनेशन […]
June 25, 2020 कम नहीं हो पा रही कोरोना मृत्यु दर, 4 और मरीजों का जिंदगी से छूटा नाता.. इंदौर : तमाम प्रयासों के बाद भी इंदौर में कोरोना संक्रमण से होने वाली मौतों का सिलसिला […]
December 9, 2019 जीतू सोनी के समर्थन में आगे आए कांग्रेस के विधायक अलावा इंदौर : संझा लोकस्वामी के प्रबंध सम्पादक जीतू सोनी और उनके परिवार के खिलाफ बर्बरता की हद […]
November 5, 2024 छावनी अनाज मंडी में दीपावली मिलन समारोह संपन्न
श्रीनाथजी को अर्पित किए 56 भोग, की गई महाआरती।
मुहूर्त के किए गए सौदे।
इंदौर : […]
March 5, 2023 अप्रैल माह के अंत तक इंदौर जिले के हर घर में मिलने लगेगा नल से जल
इंदौर जिले में जल जीवन मिशन का प्रभावी क्रिन्यान्वयन।
मिशन के अंतर्गत 95 प्रतिशत […]