चार बच्चों की हालत गंभीर, इंदौर लाया गया।
हादसे में एक बच्चे का हाथ कटा।
इंदौर : पर्यटन स्थल जाम गेट पर स्कूल बस पलट जाने से 30 से अधिक बच्चे घायल हो गए। 9वीं से 12वीं क्लास तक के बच्चे बस में सवार थे।घायल बच्चों को एंबुलेंस 108 की मदद से आसपास के अस्पतालों में ले जाया गया। चार बच्चे गंभीर घायल होने से इंदौर रेफर किए गए। एक बच्चे का हाथ कट गया।
बताया जाता है कि नव आदर्श विद्या निकेतन इंदौर के स्कूली बच्चे पिकनिक मनाने महेश्वर जा रहे थे, इसी दौरान जाम गेट के घाट में बस मोड पर असंतुलित होकर पलटी खा गई। गनीमत यह भी रही की बस खाई में नहीं गिरी। जहां यह हादसा हुआ, उसके ठीक पास में ही गहरी खाई भी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस काफी स्पीड में थी। इसी के चलते अनियंत्रित होकर पलटी खा गई। बस में 25 से अधिक बच्चे सवार थे घायल बच्चों को 108 की मदद से निजी व सिविल अस्पताल ले जाया गया।हादसे में एक बच्चे का हाथ कट गया। शुभम नामक यह छात्र दसवीं में पढ़ता है। उसे व अन्य गंभीर घायलों को इंदौर लाकर निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची महू पुलिस ने क्रेन की मदद से बस खड़ी कर उसे थाने भिजवाया। ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही से बस चलाने का प्रकरण दर्ज किया गया है।
Related Posts
March 12, 2025 छकतला में आदिवासी संस्कृति के इंद्रधनुषी रंगों से रूबरू हुआ स्टेट प्रेस क्लब का दल
भगोरिया के रंग, मीडिया के संग।
इंदौर : स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. ने पश्चिमी […]
July 10, 2020 कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे का यूपी पुलिस ने किया एनकाउंटर.. कानपुर : जैसी आशंका जताई जा रही थी यूपी एसटीएफ ने कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे का […]
October 7, 2022 बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा बस्तियों में चलाया जा रहा संपर्क अभियान – आर्य
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की संभागीय बैठक भाजपा कार्यालय पर […]
June 26, 2023 सप्ताह में छह दिन चलेगी इंदौर – भोपाल वंदे भारत ट्रेन
प्रधानमंत्री मोदी 27 जून को भोपाल में दिखाएंगे हरी झंडी।
28 जून से होगा ट्रेन का […]
October 6, 2024 हरियाणा में बीजेपी को लग सकता है तगड़ा झटका
अपने दम पर कांग्रेस बना सकती है सरकार ।
चंडीगढ़ : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए […]
March 19, 2025 वाहन किराए पर लेकर बेचने या गिरवी रखकर धोखाधड़ी करनेवाली गैंग का पर्दाफाश
तीन आरोपी गिरफ्तार, दो वाहन जब्त।
इंदौर : चार पहिया वाहन किराये पर लेकर,धोखाधड़ी […]
May 11, 2021 देश में अब तक दी गई कोरोना टीके की 17 करोड़ खुराक
इंदौर : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का दावा है कि लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की 17 […]