इंदौर : शनिवार सुबह मल्हारगंज थाना क्षेत्र के जिंसी में एक ही समुदाय के दो गुटों में विवाद में जमकर पथराव हुआ। दोनों तरफ से इतने ईंट, पत्थर चले की सड़क पत्थरों से पट गई। पथराव की इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। संवेदनशील क्षेत्र में विवाद और पथराव की सूचना मिलते ही जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को काबू में किया।
दो परिवारों के बीच का था विवाद।
बताया जाता है कि जिंसी निवासी दो परिवारों के बीच आपसी विवाद था। मामला इतना बढ़ा की दोनों परिवारों के लोग इकट्ठे होकर एक- दूसरे पर ईंट- पत्थरों की बौछार करने लगे।इस बीच विवाद की सूचना पर तीन थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने सख़्ती बरतते हुए पथराव कर रहे लोगों को खदेड़ा। जल्दी ही हालात पर काबू पा लिया गया। दोनों गुटों के कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।
Related Posts
October 27, 2021 आदिवासियों के उत्थान और विकास की चिंता बीजेपी ने की- कैलाशजी
इंदौर : जोबट में होने जा रहे विधानसभा उपचुनाव की गूंज इंदौर में भी सुनाई दी। दरअसल जोबट […]
June 23, 2020 पंडित श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता और अखंडता के लिए दिया था अपने प्राणों का बलिदान- विजयवर्गीय इंदौर : भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को विजयनगर चौराहा स्थित डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी की […]
November 1, 2023 हार की बौखलाहट में झूठे आरोप लगा रही कांग्रेस
विकास के मुद्दों पर नहीं, झूठे हथकंडे अपनाकर चुनाव लड़ना चाहती है कांग्रेस : नरेंद्र […]
April 11, 2021 11 से 14 अप्रैल तक मनाया जाएगा टीकाकरण महोत्सव
इंदौर : आयुक्त प्रतिभा पाल ने बताया कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए शासन के […]
February 10, 2025 परीक्षा के दौरान आनेवाली चुनौतियों का सामना सकारात्मकता के साथ करें : प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री ने परीक्षा पर चर्चा में प्रदेश के छात्रों से की बातचीत।
इंदौर : […]
October 31, 2019 4 नवम्बर को प्रदेश सरकार के खिलाफ बीजेपी का हल्ला बोल इंदौर : गुरुवार को भाजपा कार्यालय पर कोर ग्रुप, नगर पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, […]
February 11, 2024 छात्रों में वित्तीय कौशल के विकास हेतु बोली प्रतियोगिता बिडविज का आयोजन
पीआईएमआर फाइनेंस क्लब के बैनर तले संपन्न हुई प्रतियोगिता।
विजेता छात्रों को किया गया […]