इंदौर : शुक्रवार को रतलाम दौरे पर पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए बीजेपी की केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी कहती है कि कांग्रेस ने 70 सालों में देश के लिए कुछ नहीं किया पर जिन स्कूलों में नरेंद्र मोदी और शिवराज सिंह चौहान पढ़े हैं, उन्हें कांग्रेस ने ही बनवाया था। उन्होंने सीएम शिवराज पर निशाना साधते हुए कहा उनकी सरकार पुलिस, प्रशासन और पैसे के दम पर चल रही है। 17 महीने बाद चुनाव होने हैं। अब जनता उन्हें सबक सिखाएगी।
कांग्रेस प्रशांत किशोर के भरोसे नहीं।
कमलनाथ ने रतलाम में पत्रकारों से चर्चा के दौरान रणनीतिकार प्रशांत किशोर को लेकर पूछे एक सवाल के जवाब में कहा कि उनका बहुत अनुभव है, जिसका लाभ कांग्रेस को मिलेगा पर हम प्रशांत किशोर के भरोसे नहीं हैं। अब राजनीति स्थानीय मुद्दों पर केंद्रित हो गई है। हम गांव- गांव और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत कर चुनाव लड़ेंगे।
शिवराज सरकार की कलाकारी को देखें अमित शाह।
गृहमंत्री अमित शाह के भोपाल दौरे को लेकर कमलनाथ का कहना था कि वे देखें कितनी बुरी हालत है प्रदेश की। शिवराज सरकार की कलाकारी देखें। जनता परेशान है, केवल झूठी घोषणाएं की जा रहीं हैं। जनता समझदार है, सब समझती है।
Related Posts
January 9, 2021 कोवेक्सीन के परीक्षण में एक वालेंटियर की मौत, दिग्विजयसिंह ने खड़े किए सवाल
भोपाल : राजधानी भोपाल में कोरोना वैक्सीन 'कोवेक्सीन' के क्लिनिकल परीक्षण के तहत किए गए […]
January 28, 2025 संविधान को खत्म करना चाहते हैं बीजेपी – आरएसएस : राहुल गांधी
महू में कांग्रेस की जय बापू-जय भीम-जय-संविधान रैली में पहुंचे प्रदेशभर के हजारों […]
May 21, 2022 माहेश्वरी युवा संगठन की रात्रिकालीन सॉफ्ट बॉल क्रिकेट स्पर्धा का आगाज
इंदौर : माहेश्वरी युवा संघठन संयोगितागंज द्वारा आयोजित रात्रिकालीन सॉफ्ट बॉल क्रिकेट […]
September 9, 2022 धार्मिक प्रसंगों पर आधारित हैं हुकमचंद मिल की तीन झांकियां
इंदौर : कभी इंदौर की शान रहीं कपड़ा मिलें भले हीं बंद हो गई हों, लेकिन उन मिलों के साथ […]
August 9, 2023 ईश्वर हर जगह मौजूद है, उसे सिर्फ अंतर्मन की भक्ति से ही महसूस किया जा सकता है
राजेंद्र नगर में चल रही मराठी भागवत कथा में बोले वेदमूर्ति धनंजय शास्त्री
इंदौर : […]
January 21, 2025 बाजार में 500 रूपये के नकली नोट चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार
आरोपी के कब्जे से 500 रूपये के 46 नकली नोट हुए बरामद।
इंदौर : 500 रुपये के नकली नोट […]
April 13, 2017 ज्योतिरादित्य सिंधिया एमपी के सीएम प्रोजेक्ट, मिला फ्री हैंड, बांटेंगे टिकट,दिल्ली में हुआ फैसला मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया अब कांग्रेस का […]