मंत्री और विधायकों ने किया व्यास पीठ का पूजन।
उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा पहुंचे कथा पंडाल।
इंदौर : आज के तकनीकि दौर में हम सोशल मीडिया और कंप्यूटर का भरपूर उपयोग करते हैं। कंप्यूटर में वायरस ना आए इसलिए एंटीवायरस डालते हैं। इसी तरह जीवन में दुख और तकलीफों का वायरस ना आए इसके लिए प्रभु शरण में जाना चाहिए, शुरू से ही भक्ति मार्ग पर रहोगे तो जीवन में दुख रूपी वायरस कभी आएगा ही नहीं।
यह विचार कनकेश्वरी गरबा मैदान पर श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ज ने व्यक्त किए।
सोमवार को कथा स्थल पर मुख्य यजमान अक्षत रामचंद्र चौधरी के साथ उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, तुलसीराम सिलावट, विधायक रमेश मेंदोला आदि विशिष्ट जनों ने व्यास पीठ का पूजन किया। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी ने कहा कि भगवान की कथा का श्रवण बार-बार करना चाहिए इससे सद्विचार आएंगे जीवन में सदविचारों से ही हम मन को शुद्ध रख पाएंगे और संसार में मन विचलित ना हो इसके लिए भगवान की कथा में बार-बार जाएं और स्वयं के लिए सद मार्ग केका द्वार खोलें क्योंकि संसार में कई प्रकार की घटनाएं वस्तुएं आपका ध्यान भटकाएंगी और इसी भटकाव को दूर करने के लिए भगवान की शरण में जाना जरूरी है। कनकेश्वरी गरबा ग्राउंड पर श्रीमद् भागवत कथा 4 में तक रोजाना शाम 4बजे से 7 तक आयोजित की जा रही है।
Related Posts
October 14, 2021 सयाजी चौराहा पेट्रोल पंप पर स्थापित की गई ‘नेकी की दीवार’, जरूरतमंद मुफ्त में ले जा सकेंगे कपड़े व अन्य सामग्री
इंदौर : विजय नगर,स्कीम नम्बर 54-74 इलाके में जरूरतमंदों की मदद करने के लिहाज़ से 'नेकी […]
July 14, 2021 ज्यादा बेहतर परिणाम पाने के लिए खुला है परीक्षा का विकल्प- सीएम शिवराज
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली भांजियों और प्रिय भांजों को बधाई देते हुए […]
August 24, 2020 वरिष्ठ नेताओं के चिट्ठी लिखने पर CWC बैठक में राहुल ने जताई नाराजगी नई दिल्ली: कांग्रेस में नेतृत्व के मुद्दे पर पार्टी के दो खेमों में बंटने की स्थिति […]
December 1, 2024 खड़ी कार को आग के हवाले करने वाले बदमाश पकड़ाए
इंदौर : केशरबाग रोड पर खड़ी कार में आग लगाकर फरार होने वाले बदमाशों को थाना अन्नपूर्णा […]
August 20, 2021 उज्जैन में लगे देशविरोधी नारे, 15 के खिलाफ प्रकरण दर्ज, 4 गिरफ्तार
उज्जैन : जब से अफगानिस्तान में आतंकी संगठन तालिबान ने कब्जा किया है, भारत में भी […]
April 27, 2020 तीसरी आंख से की जा रही शहर में निगरानी, डेयरी खुली पाई जाने पर संचालक के खिलाफ एफआईआर इंदौर : शहर के सर्वाधिक कोरोना संक्रमित स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों का जाल बिछाकर इसका […]
May 16, 2023 अपने ही मासूम बालक की हत्या करने वाला दरिंदा पिता गिरफ्तार
सौतेले बेटे की हत्या के लिए उकसाने वाली आरोपी की तीसरी पत्नी को भी गिरफ्तार किया […]