आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने हेतु मॉल में सुरक्षा के इंतजामों का लिया जायजा।
इन्दौर ; मॉल कल्चर के बढ़ते चलन के साथ उनमें लोगों की आवाजाही भी बढ़ गई है। ऐसे में मॉल्स में लोगों की सुरक्षा का मसला अहम हो गया है। इस बात के मद्देनजर पुलिस उपायुक्त (आसूचना एवं सुरक्षा) रजत सकलेचा के मार्गदर्शन में गुरुवार को पुलिस टीम द्वारा ट्रेजर आइलैंड मॉल की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने हेतु मॉल में क्या सुरक्षा इंतजाम हैं, उनका भी पुलिस टीम ने जायजा लिया।
निरीक्षण के समय एसीपी (सुरक्षा) आनंद स्वरूप सोनी, थाना तुकोगंज के सब इंस्पेक्टर मिश्रा, मॉल के सिक्योरिटी ऑफिसर कुणाल, मॉल के असिस्टेंट मैनेजर पंकज यादव, बीट प्रभारी थाना तुकोगंज एवं मॉल के सिक्योरिटी से संबंधित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस दौरान आपातकालीन स्थिति निर्मित होने पर लोगों को किस तरह सुरक्षित ढंग से मॉल से बाहर निकाला जाए, क्या ऐहतियाती कदम उठाएं जाएं, इस बात की जानकारी मॉल के सुरक्षा स्टाफ को दी गई। इसी के साथ सुरक्षा इंतजामों में जो कमियां नजर आई, उन्हें दूर करने के भी निर्देश दिए गए।
Related Posts
May 4, 2021 मीडियाकर्मियों के लिए पहले डोज का विशेष वैक्सिनेशन शिविर 5 मई को
इंदौर : इंदौर प्रेस क्लब की पहल पर कलेक्टर मनीष सिंह ने शहर के फ्रंटलाइन वारियर मीडिया […]
March 1, 2021 मेंदोला के नाराज होने से गुप्ता ने किया इनकार, सतत संपर्क में होने का किया दावा
इंदौर : बीजेपी की प्रदेश चुनाव संचालन समिति में प्रदेश सह संयोजक बनाए गए विधायक रमेश […]
August 24, 2023 चंद्रयान के चंद्रमा पर उतरते ही विधायक विजयवर्गीय सहित कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
बांटी गई मिठाई, की गई आतिशबाजी।
विधायक विजयवर्गीय ने बताया ऐतिहासिक पल।
अतिथि […]
November 15, 2021 इंदौर- उज्जैन- इंदौर मेमू ट्रेन को पीएम मोदी ने वर्चुअली दिखाई हरी झंडी, फतेहाहाबाद के रास्ते होगा परिचालन
इंदौर : भोपाल में पीपीपी मोड़ पर नवश्रृंगारित रानी कमलापति (पुराना नाम हबीबगंज) रेलवे […]
March 20, 2023 विश्व क्षय सप्ताह के तहत लगाई गई क्षय जागरूकता प्रदर्शनी
नर्सिंग की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक का भी किया मंचन।
इंदौर : राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण […]
August 28, 2022 बिचौली मर्दाना में अवैध रूप से कॉलोनी काटने वालों को नोटिस जारी
इंदौर : कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी मनीष सिंह द्वारा बिचौली मर्दाना के मुख्य मार्ग […]
March 30, 2021 मप्र की पहल, अनन्या और अमिशी ने क्वालिफाइंग के अंतिम दौर में किया प्रवेश
इंदौर : मध्यप्रदेश टेनिस संघ द्वारा आयोजित और आईटीसी द्वारा प्रायोजित नेशनल जूनियर 2020 […]