इंदौर : शहर में लगातार दूसरे दिन साढ़े पांच सौ के ऊपर कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए। हालांकि यहां ये भी देखना जरूरी है कि सैम्पल टेस्टिंग भी साढ़े पांच हजार से ज्यादा की गई है। इनमें से 5 हजार सैम्पल निगेटिव निकले हैं। ग्रोथ रेट देखा जाए तो वह 10 फीसदी के आसपास ही बना हुआ है। जबकि पहले यह 15 से 23 फीसदी तक हुआ करता था। अर्थात टेस्टिंग के अनुपात में केस बढ़े हुए नजर आ रहे हैं। खतरा बढ़ा जरूर है पर जरूरत डरने या खौफ खाने की बजाए सावधानी बरतने की है। अगर लोग कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें तो ये बढ़े हुए केस भी कम होते देर नहीं लगेगी।
565 नए संक्रमित मिले।
सोमवार 23 नवम्बर को 2160 सैम्पल लिए गए। रेपिड एंटीजन मिलाकर 5611 सैम्पल टेस्ट किए गए। इनमें 5010 निगेटिव पाए गए। 565 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 32 रिपीट पॉजिटिव निकले जबकि 4 खारिज किए गए।आज दिनांक तक की बात करें तो 478303 सैम्पल्स की टेस्टिंग की गई है। 38812 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। करीब 90 फीसदी ठीक हो चुके हैं।
3 मरीजों की मौत।
सोमवार को कोरोना से जंग लड़ते हुए 3 और मरीजों की मौत हो गई। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 738 मरीज कोरोना के प्रकोप के चलते अपनी जान गवां चुके हैं।
96 मरीज किए गए डिस्चार्ज।
सोमवार को 96 मरीजों ने कोरोना के खिलाफ जंग जीत ली। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 34725 मरीज कोरोना को हराने में कामयाब रहे हैं।3349 मरीजों का इलाज फिलहाल चल रहा है।
Related Posts
March 2, 2017 SBI में 1 अप्रैल से और HDFC में आज से ATM से पैसा निकालना हुआ महंगा
नई दिल्ली। कैशलेस व्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए एक मार्च से बैंकिंग नियमों में कई […]
December 8, 2022 अखंड वेदांत संत सम्मेलन में सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर भी होगा विचार
एयरपोर्ट रोड स्थित अखंड धाम आश्रम में 8 से 14 दिसंबर तक होगा अखंड वेदांत संत […]
May 15, 2019 चैत की तपन में मोनिका की गायकी ने कराया सुकून का अहसास इंदौर: मदर्स डे याने मातृ दिवस की खुशियां मनाने और बाटने की बात हो तो संगीत की सुमधुर […]
April 5, 2022 आईपीएल क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगवा रहे दो आरोपी गिरफ्तार, नकदी सहित 4 लाख का माल बरामद
इंदौर : ऑनलाइन क्रिकेट का सट्टा चलाने वाले 02 आरोपी, क्राइम ब्राँच इंदौर व भंवरकुआ […]
December 11, 2019 जिलाबदर अवधि में शहर में घूम रहे आरोपी को 2 वर्ष का कठोर कारावास इंदौर : जिलाबदर की अवधि में शहर में ही घूमते पाए गए आरोपी को अदालत ने 2 वर्ष के कठोर […]
March 31, 2022 महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा, गैस सिलेंडर के साथ शहर के प्रमुख चौराहों पर किए प्रदर्शन
इंदौर : पेट्रोल-डीजल-गैस की मूल्यवृद्धि और बेतहाशा बढ़ रही महंगाई के खिलाफ शहर कांग्रेस […]
December 14, 2022 व्यापम घोटाले के 8 आरोपी 7-7 वर्ष की सजा से दंडित
इंदौर : मध्यप्रदेश में बहुचर्चित व्यापम घोटाले के 8 आरोपियों को 7-7 साल के कारावास से […]