नई दिल्ली : टोक्यो ओलिम्पिक में भारत का पदकों का खाता कुल गया है। वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू ने 49 किलोग्राम वर्ग में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। मणिपुर की चानू ने स्नैच में 87 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 115 किग्रा, कुल 202 किलोग्राम वजन उठाकर रजत पदक जीता। स्वर्ण पदक चीन की होऊ झिऊई ने जीता। उन्होंने कुल 210 किग्रा वजन उठाया।
21 साल पहले मल्लेश्वरी ने जीता था कास्य पदक।
वेटलिफ्टिंग में भारत ने 21 साल बाद ओलिम्पिक में पदक जीता है। वर्ष 2000 में सिडनी ओलिम्पिक में कर्णम मल्लेश्वरी ने कांस्य पदक जीता था।
देश के लिए पदक जीतकर खुशी हुई।
वेटलिफ्टिंग 49 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीतने के बाद हर्षातिरेक में मीराबाई चानू की आंखें छलक उठी। उन्होंने कहा कि देश के लिए पदक जीतकर उन्हें बेहद खुशी हुई। देश को उनसे उम्मीदें थीं।
पीएम मोदी सहित तमाम गणमान्य लोगों ने दी बधाई।
मीराबाई चानू के वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल जीतने पर पीएम मोदी ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सहित तमाम विशिष्टजनों ने भी सिल्वर जीतकर भारत का नाम रोशन करने के लिए मीराबाई चानू को बधाई दी है।
Related Posts
August 30, 2021 एक सितंबर से पुनः प्रारम्भ होगी इंदौर- दुबई अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट
इंदौर : यूएई सरकार के टूरिस्ट वीजा को मंजूरी देने के बाद एक सितंबर से इंदौर से दुबई की […]
December 27, 2021 संस्था विवेक संगम ने किया शिल्पकार देवीलाल पाटीदार का सम्मान
इंदौर : कलाकार के नाते मैंने हमेशा नवाचार को और कला में मनुष्यता के व्यापक अर्थ को […]
March 12, 2023 जीवन गौरव अलंकरण से नवाजे गए पिता – पुत्र नरहरी व संजय पटेल
इंदौर : संस्था आलाप और यशवंत क्लब के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम भोर स्वर में वरिष्ठ […]
March 21, 2020 ब्राजील के दम्पत्ति को एहतियात के बतौर निगरानी में रखा गया इंदौर : कोरोना के खतरे ने हर किसी को सतर्क कर दिया है। विदेशियों और विदेश से लौटने वालों […]
March 22, 2020 ताली, थाली और शंख बजाकर लोगों ने कोरोना योद्धाओं को कहा शुक्रिया इंदौर : रविवार को 'जनता कर्फ्यू' के दौरान शाम ठीक 5 बजे पूरा शहर शंख, ताली,थाली, झांझ, […]
March 11, 2025 चारधाम यात्रा के लिए फिलहाल पंजीयन नहीं
11 मार्च से प्रारंभ होना थे पंजीयन।
नई दिल्ली: पहली चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन […]
February 20, 2025 संगठन को स्वावलंबी बनाने का अभियान है समर्पण निधि : चावड़ा
पंच से लेकर प्रधानमंत्री तक भाजपा के जनप्रतिनिधि - उमानारायण पटेल ।
भाजपा इंदौर जिला […]