नई दिल्ली : जापान की राजधानी टोक्यो में खेलों के सबसे बड़े महाकुंभ ओलिंपिक- 2020 का शुभारंभ हुआ। कोरोना संक्रमण के कारण 32 वे ओलिमिक खेल एक वर्ष देरी से हो रहे हैं। दर्शकों की उपस्थिति के बिना खाली स्टेडियम में सम्पन्न हुए उद्घाटन समारोह में प्रतिभागी देशों के भी सीमित संख्या में खिलाड़ियों को मार्चपास्ट में भाग लेने की अनुमति दी गई थी। भारतीय दल का नेतृत्व हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह और बॉक्सर मैरीकॉम ने किया। दोनों हाथों में तिरंगा थामें आगे चल रहे थे।
मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी उठाया लुत्फ।
मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री अनुराग ठाकुर और खेल राज्यमंत्री निशीथ प्रामाणिक ने पूर्व खिलाड़ियों और गणमान्य लोगों के साथ ध्यानचंद स्टेडियम में बैठकर ओलिम्पिक खेलों के उद्घाटन समारोह को देखा और उसका लुत्फ उठाया।
127 खिलाड़ियों में 56 महिला खिलाड़ी।
32 वे ओलिम्पिक खेलों में भारत ने अबतक का सबसे बड़ा दल भेजा है। 127 खिलाड़ियों में 56 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। भारतीय खेलप्रेमियों की निगाहें खासतौर पर मैरीकॉम, पीवी सिंधू, दीपिका कुमारी और विनेश फोगाट पर टिकी हैं। ये चारों ऐसी महिला खिलाड़ी हैं जो भारत को पदक दिला सकती हैं। पीवी सिंधू ने पिछले ओलिम्पिक में भारत को बैडमिंटन एकल में रजत पदक दिलाया था। 24 जुलाई से ओलिम्पिक में विभिन्न खेलों के मुकाबले शुरू हो जाएंगे। 8 अगस्त को 32 वे ओलिम्पिक का समापन होगा।
Related Posts
September 18, 2021 महिला स्व. सहायता समूहों को जल्द मिलेगी पोषण आहार तैयार करने की जिम्मेदारी, कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव
भोपाल : महिला स्व-सहायता समूहों से पोषण आहार तैयार कराने की सरकार की तैयारी फिर चर्चा […]
September 20, 2023 राजेंद्र नगर क्षेत्र में निकाली गई गणपति बप्पा की भव्य शोभायात्रा
20 से भी अधिक संस्थाएं मिलकर मना रही हैं सार्वजनिक गणेशोत्सव।
इंदौर : राजेंद्र नगर […]
January 9, 2017 नशे में धुत पूर्व एसपी विधायक के बेटे ने 16 को कुचला, 5 की मौत लखनऊ (8 नवंबर): लखनऊ में नशे और रफ्तार का कहर रैनबसेरे में सो रहे मजदूरों पर टूटा है। […]
March 29, 2023 लाडली बहना योजना का बहनों को लाभ दिलवाने में जुटे पार्षदगण
वार्ड 66 में पार्षद कंचन गिदवानी अपनी देखरेख में बहनों से भरवा रहीं फॉर्म।
इंदौर : […]
March 2, 2021 11 फीसदी ग्रोथ रेट के साथ पाए गए 134 नए संक्रमित
इंदौर : कोरोना संक्रमण में तेजी बनीं हुई है। सोमवार को भी ग्रोथ रेट 11 फीसदी रहा। […]
January 14, 2019 मकर संक्रांति पर बांटी गई तिल गुड़ की मिठास, खूब लड़ाए गए पेंच इंदौर: सूर्य के उत्तरायण होने का पर्व मकर संक्रांति मालवा और खासकर इंदौर में भी उत्साह […]
February 28, 2021 मंत्री सिलावट ने बोरानाखेड़ी तालाब का किया निरीक्षण, गहरीकरण के दिए निर्देश
इंदौर: जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा है कि वे अपने विभाग के माध्यम से […]