इंदौर : राजस्व खुफिया निदेशालय ने इंदौर में गांजे की अबतक की सबसे बड़ी खेप पकड़ी है। गोपनीय जानकारी के बाद इंदौर जोनल यूनिट ने भोपाल यूनिट के साथ मिलकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। आम के ट्रक में भरकर ये गांजा लाया जा रहा था। इसकी कीमत 6 करोड़ 19 लाख रूपये बताई जा रही है। गांजा तस्करी मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
ट्रक में छुपाकर ले जाया जा रहा था करोड़ों का गांजा।
डीआरआइ को जानकारी मिली थी कि तीन व्यक्ति आम की बोरियों के बीच ट्रक में गांजे का परिवहन कर रहे हैं। इसके बाद डीआरआइ की टीम लगातार निगरानी कर रही थी। इसी दौरान उनकी नजर एक संदिग्ध वाहन पर पड़ी। सागर के पास टीम ने राजस्थान के नंबर वाले इस ट्रक को जांच के लिए रोका। ट्रक में ऊपर जमी आम की बोरियों के नीचे गांजे के पैकेट छिपाए गए थे।
गांजे के सभी पैकेटों का वजन 3 हजार 92 किलोग्राम पाया गया। इनकी कीमत करीब 6.19 करोड़ रुपये आंकी गई है। डीआरआइ ने गांजे की खेप को बरामद कर जब्त कर लिया है। ट्रक में सवार तीनों लोगों ने गांजा रखने और परिवहन में अपनी-अपनी भूमिका कबूल कर ली है। तीनों व्यक्तियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर एनडीपीएस न्यायालय, भोपाल के समक्ष पेश किया गया।
Related Posts
January 14, 2024 क्षेत्र क्रमांक एक के वार्ड 08 में पहुंचे आकाश विजयवर्गीय
जनता और कार्यकर्ताओं का जताया आभार ।
जनता ने बताई समस्याएं, आकाश ने कहा हम करेंगे […]
May 14, 2022 आतंकवाद पाक का सामरिक हथियार, उसे वह कभी नहीं छोड़ेगा – काटजू
अभ्यास मंडल की 61 वी ग्रीष्मकालीन व्याख्यान माला का समापन।
इंदौर : पूर्व राजदूत […]
January 28, 2017 मौसम बदला, उत्तर भारत में बारिश संग ओले, 100 साल का रिकॉर्ड टूटा नई दिल्ली। गुरुवार को मौसम की फिजा अचानक बदल गई। दिल्ली- एनसीआर में हुई जर्बदस्त बारिश […]
November 28, 2018 मतदान के अंतिम चरण में भिड़े कांग्रेस- बीजेपी कार्यकर्ता इंदौर में विधानसभा चुनाव के मतदान के आखरी क्षणों में बीजेपी - कांग्रेस के कार्यकर्ताओं […]
July 7, 2021 कश्मीर से धारा 370 हटाकर पीएम मोदी ने डॉ. मुखर्जी के सपने को साकार किया
इंदौर : बीजेपी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बताया कि शिक्षाविद्, चिंतक, भारतीय जनसंघ के […]
October 5, 2022 शहर के एक बड़े कारोबारी ने की फांसी लगाकर खुदकुशी
इंदौर : केक्स एंड क्राफ्ट के मालिक मनीष लुल्ला ने पलासिया थाना क्षेत्र के मनोरमागंज […]
December 13, 2022 बीबीसी के वरिष्ठ पत्रकार नरेश कौशिक बुधवार को मीडियाकर्मियों से रूबरू होंगे
इंदौर : बीबीसी वर्ल्ड सर्विस सेंटर (न्यूज डेस्क और बुलेटिन्स) के आउटपुट एडिटर, ख्यात […]