इंदौर : ट्रेन में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जीआरपी ने लूटा गया मोबाइल व नगदी बरामद कर ली है। लूट की ये वारदात मेघनगर में खड़ी ट्रेन में घटित हुई थी।
मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 26.06.2025 को रात्रि 09.00 बजे फरियादी अपने भाई और दोस्तों के साथ डेमू ट्रेन संख्या 19340 (भोपाल-दाहोद पैसेंजर) से उज्जैन से दाहोद की यात्रा कर रहे थे। यात्रा के दौरान बिलड़ी स्टेशन पर जब ट्रेन खड़ी थी, उसी समय चार अज्ञात आरोपी ट्रेन में चढ़े और फरियादी व उसके भाई के साथ मारपीट कर एक विवो कंपनी का मोबाइल (कीमत ₹14,500/-) एवं ₹2,400/- नकद लूटकर फरार हो गए। इस घटना से यात्रियों में दहशत फैल गई।
प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए थाना मेघनगर में अपराध क्रमांक 44/25 धारा 309(6), 304(1), 3(5) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकि विश्लेषण और मुखबिर तंत्र के समन्वय से आरोपियों की पहचान कर सघन तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों के नाम बहादुर पिता दलसिंह गामड़ (उम्र 21 वर्ष), निवासी ग्राम बिलड़ी, थाना रावटी, जिला रतलाम, रामू पिता पुना खदेड़ा (उम्र 19 वर्ष), निवासी ग्राम भागावाड, थाना रावटी, जिला रतलाम और अशोक पिता संदीप गामड़ (उम्र 24 वर्ष), निवासी ग्राम बिलड़ी,थाना रावटी, जिला रतलाम होना बताए गए।आरोपियों से लूटा गया विवो मोबाइल फोन (₹14,500/- कीमत) एवं ₹1,650/- नकद बरामद किए गए। चौथा फरार आरोपी विधि विरुद्ध बालक है, जिसकी उम्र लगभग 14 वर्ष है, उसकी तलाश की जा रही है।
Related Posts
April 11, 2024 आईपीएल मैच का ऑनलाइन सट्टा चला रहा आरोपी गिरफ्तार
सट्टे में प्रयुक्त मोबाइल, सिम, टीवी, लैपटॉप और लाखों का हिसाब - किताब जब्त।
इंदौर : […]
October 25, 2016 ANALYSIS: सिर्फ प्रॉफिट पर फोकस करते रहे मिस्त्री; 8 लाख करोड़ के टाटा ग्रुप से उन्हें हटाने के ये हैं बड़े कारण नई दिल्ली/मुंबई.रतन टाटा को अपना उत्तराधिकारी चुनने में तीन साल का वक्त लगा था। उन्होंने […]
April 5, 2022 इंदौर को नशे का हब बनने से बचाना जरूरी, नशे के शैडो एरिया चिन्हित कर कार्रवाई करें पुलिस- मालू
बधाई इंदौर पुलिस,और सख़्ती चाहिए
इन्दोर : पुलिस ने जिस तत्परता से नकली ब्राउन शुगर […]
January 12, 2024 विजय नगर क्षेत्र में बिना पंजीयन व अनुमति के संचालित बाल आश्रम किया गया सील
इंदौर : विजय नगर में बगैर अनुमति तथा बगैर पंजीकरण के संचालित एक बाल आश्रम को सील किया […]
February 22, 2022 माधव सृष्टि मेडिकल सेंटर पर 6 मार्च को स्वास्थ्य शिविर, किडनी, लीवर सम्बन्धी होगी जांच, डॉक्टर्स देंगे उचित परामर्श
बॉम्बे हॉस्पिटल के पीछे स्थित माधव सृष्टि चमेलीदेवी अग्रवाल मेडिकल सेंटर पर वृहद […]
July 5, 2025 सड़क धंसने की घटना से समूची व्यवस्था पर सवाल उठाना गलत..
तुरंत कर दी गई थी धंसी सड़क की मरम्मत, दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई..
पत्रकारों से […]
June 10, 2021 एक ही दिन में हत्या की दो वारदातें, बाणगंगा के बाद खजराना थाना क्षेत्र में युवक की चाकू से हमला कर हत्या
इंदौर : अनलॉक हुए शहर में अपराधों का ग्राफ बढ़ रहा है। हत्या जैसी संगीन वारदातें लगातार […]