इंदौर : मादक पदार्थ ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले दो बदमाशों को थाना राजेंद्र नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
दोनों आरोपियों के कब्जे से लगभग डेढ़ लाख रुपए कीमत की 78 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की गई है।
मुखबिर तंत्र से मिली सूचना के आधार पर राजेन्द्र नगर पुलिस ने पुलक सिटी इंदौर में अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर के साथ दो लोगों को पकड़ा। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 78 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर मिली।
आरोपियों से पूछताछ करने पर उन्होंने अपने नाम गौतम पिता गणपत राव लाडगे उम्र 18 साल निवासी 40 लुनियापुरा जूनी इंदौर हाल मुकाम 38-B सिलिकॉन सिटी इंदौर व शहजाद पिता कमरुद्दीन शाह उम्र 35 साल निवासी 178 माली मोहल्ला लाबरिया भेरू इंदौर होना बताए।
पुलिस थाना राजेंद्र नगर द्वारा दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्र.1083/2021 धारा 8/21 NDPS एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। आरोपियों से अवैध मादक पदार्थ के स्त्रोत आदि के बारे में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
Related Posts
February 4, 2025 21- 22 फरवरी को होगा आईएमए का इंटरनेशनल मैनेजमेंट कॉन्क्लेव
कॉरपोरेट जगत व अन्य क्षेत्रों की दिग्गज हस्तियां साझा करेंगी अपने अनुभव।
गोदरेज समूह […]
December 16, 2024 रियल स्टेट कारोबारी को खानें में बेहोंशी की दवा देकर नकदी सहित करोड़ो का माल चुरा ले गया नौकर
इंदौर : रियल एस्टेट कारोबारी के घर में काम करने वाला नेपाली नौकर उसे खाने में बेहोंशी […]
July 28, 2023 महापौर ने निगम परिषद के निर्माणाधीन भवन का किया अवलोकन
परिषद सभाकक्ष के इंटीरियर एवं बैठक व्यवस्था का कार्य 31 अगस्त तक पूर्ण करने के दिए […]
June 26, 2021 दोपहिया वाहन चुराकर बेचने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, दो वाहन बरामद
इंदौर : दोपहिया वाहन चुराने वाले 2 शातिर वाहन चोर, क्राइम ब्रांच व थाना भंवरकुआ की […]
January 30, 2020 स्व. ऊंटवाल को अर्पित किए गए श्रद्धासुमन, आगर में होगा अंतिम संस्कार इंदौर : राजनीति में शुचिता के प्रतीक, सरल स्वभाव के धनी, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश […]
July 22, 2023 आईडीए में लीज नवीनीकरण हेतु कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई ने ई - गवर्नेस के तहत की गई इस पहल का किया शुभारंभ।
इन्दौर : […]
December 28, 2023 सासी गैंग के शातिर बदमाश को लसूडिया पुलिस ने बनाया बंदी
चार लाख रुपए कीमत के सोने - चांदी के आभूषण किए गए जब्त।
आरोपी ने मैरिज गार्डन से […]