इंदौर : वरिष्ठ शिक्षक और लेखक डाॅ. एस.एन. तिवारी की स्मृति में पांच रचनाकारों को बुधवार शाम साहित्य सम्मान से नवाजा गया। इंदौर प्रेस क्लब के सभागार में आयोजित इस समारोह में मुख्य अतिथि साहित्य अकादमी मध्यप्रदेश के निदेशक, डाॅक्टर विकास दवे थे। उन्होंने रचनाकारों से आह्वान किया कि वह समाज और राष्ट्र की जरूरत के अनुसार रचना कर्म करें। आजादी के महानायकों और क्रांतिकारियों के अनछुए पहलुओं पर भी लेखन करें।
समाज को दिशा देने में सक्षम है साहित्यकार।
अध्यक्षता कर रहे विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅक्टर अखिलेश कुमार पांडे ने कहा कि साहित्यकार समाज को नई दिशा देने में सक्षम हैं।
विशेष अतिथि इंदौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अरविंद तिवारी और विचार प्रवाह साहित्य मंच की अध्यक्ष सुषमा दुबे ने भी इस मौके पर अपने विचार रखे।
पांच रचनाकारों का सम्मान।
कार्यक्रम में पांच रचनाकारों मीरा जैन (उज्जैन), डाॅ. क्रांति चतुर्वेदी (इंदौर), कांता राॅय (भोपाल), डाॅ.प्रदीप उपाध्याय (देवास), डाॅ. पूजा मिश्र (राजोद, धार) को वर्ष 2021 के लिए डॉ.तिवारी स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम संयोजक मुकेश तिवारी ने समारोह की रूपरेखा प्रस्तुत की। संचालन डाॅक्टर अनुराधा शर्मा ने किया। आभार डाॅक्टर वंदना अग्निहोत्री ने माना।
इस मौके पर साहित्य, शिक्षा और पत्रकारिता जगत के लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे।
Related Posts
August 19, 2022 20 अगस्त को अयोध्या यात्रा पर रवाना होंगे वार्ड क्रमांक 7 के 600 श्रद्धालु
विधायक संजय शुक्ला का संकल्प जारी, यात्रियों में उत्साह।
इंदौर : कांग्रेस विधायक […]
August 19, 2023 सानंद मराठी नाट्य स्पर्धा के विजेताओं को किया जाएगा पुरस्कृत
सानंद जीवन गौरव पुरस्कार से सम्मानित होंगे शिक्षाविद माधव परांजपे।
इन्दौर : सानंद […]
February 7, 2022 इंदौर रेलवे स्टेशन को दिया जाए लता मंगेशकर का नाम- बाकलीवाल
इंदौर : इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी […]
June 26, 2020 चौराहों पर चेकिंग बंद करें पुलिस, धर्मस्थलों को चरणबद्ध ढंग से खोलें- मोघे इंदौर : भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व महापौर कृष्ण मुरारी मोघे ने जिला प्रशासन को सुझाव […]
January 7, 2023 महिलाओं के गले से मंगलसूत्र लूट कर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : कनाडिया थाना पुलिस ने महिलाओं के गले से सोने का मंगलसूत्र झपटकर ले जाने वाले दो […]
October 11, 2023 राहगीरों से मोबाइल लूटनेवाले दो बदमाश गिरफ्तार
इंदौर : चाकू की नोक पर राहगीरो से मोबाइल लूटने वाले 02 आदतन बदमाश, पुलिस थाना हीरानगर […]
September 14, 2021 खजराना गणेश को लगाया गया अजवाइन के लड्डुओं का भोग, चलित भजन संध्याओं का दौर जारी
इंदौर, 13 सितंबर। खजराना गणेश मंदिर पर आज अशोक भैया सरकार एवं उनकी टीम के भजन गायकों ने […]