इंदौर : मध्यप्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तुलसी सिलावट ने कुछ समय पहले मशहूर शायर डॉ. राहत इंदौरी को उनकी आँखों की समस्या के लिए चेन्नई के ख्यात शंकर नेत्रालय के डॉक्टर से चेकअप कराने की बात कही थी |
अपना वादा निभाते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्री सिलावट शुक्रवार को शंकर नेत्रालय के डॉ राजीव रमन को साथ लेकर डॉ राहत इंदौरी की आँखों के चेकअप के लिए उनके घर पहुंचे। डॉ राजीव रमन ने राहत इंदौरी की आँखों की पूरी जांच की। उन्होंने डॉ इंदौरी को आश्वस्त किया कि जनवरी में उन्हें चेन्नई बुलाकर उनकी आँखों का उपचार ( जरूरत पड़ी तो माइनर सर्जरी भी ) करेंगे। जब वह इंदौर लौटेंगे तो पेपर पढ़ते हुए लौटेंगे | डॉ. राहत इंदौरी ने स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट और डॉ. राजीव रमन का आभार जताते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि प्रदेश सरकार डॉ राहत इंदौरी को आँखों के इलाज हेतु जनवरी के पहले सप्ताह में चेन्नई भेजेगी। उनके इलाज़ का पूरा खर्च भी मध्यप्रदेश सरकार उठाएगी।
Related Posts
February 23, 2025 किसान संगठनों के साथ छठे दौर की बातचीत भी रही विफल
सभी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी पर अड़े किसान।
19 मार्च को होगी अगली […]
January 11, 2021 ट्रम्प के फेसबुक- ट्वीटर अकाउंट ब्लॉक करने पर बीजेपी नेताओं ने जताया ऐतराज
वाशिंगटन : अमेरिकी संसद कैपिटल हिल में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों के […]
December 18, 2019 अभा गुर्जर देवसेना ने किया नागरिकता संशोधन कानून का समर्थन इंदौर : नागरिकता संशोधन कानून का जहां विपक्षी दल और कुछ लोग विरोध कर रहे हैं, वहीं इसके […]
July 8, 2021 टीम मोदी में शामिल नए मंत्रियों को किया गया विभागों का बंटवारा, सिंधिया को मिला नागरिक उड्डयन मंत्रालय
नई दिल्ली: मोदी मंत्रिमंडल के नए मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। मप्र […]
March 22, 2019 नीलाम होंगी नीरव मोदी की महंगी कारें और पेंटिंग्स मुम्बई: लंदन में भगौड़े नीरव मोदी खतरनाक कैदियों के बीच जेल की हवा खा रहे हैं, वहीं यहां […]
September 9, 2020 कोरोना का कहर जारी, 11फीसदी से ज्यादा रहा ग्रोथ रेट इंदौर : कोरोना संक्रमण का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब तो शासन- प्रशासन के भी हाथ- […]
March 3, 2025 अनूठे नृत्य – नाट्यविष्कार ‘मधुरव : बोरू ते ब्लॉग’ के जरिए मराठी भाषा की समृद्ध विरासत से रूबरू हुए दर्शक – श्रोता
इंदौर : मराठी भाषा का इतिहास लगभग 02 हजार साल पुराना है। संस्कृत और प्राकृत भाषाओं से […]