इंदौर : जिले में टीकाकरण अभियान में विविधता लाने के उद्देश्य से शहर एवं ब्लाक स्तर पर “धन्वन्तरी” ड्राइव इन वैक्सीनेशन केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों पर लोगों को गाड़ी में बैठे-बैठे ही कोरोना की वैक्सीन दी जा रही है। इस पहल को लेकर जिले की महिलाओं में खासा उत्साह उत्साह देखने को मिल रहा है। शहर के ड्राइव इन वैक्सीनेशन केंद्र पर टीका लगवाने आई लाभार्थी किरण राजपूत बताती है कि इन केंद्रों से महिलाओं को काफी राहत मिली है। वैक्सीनेशन की प्रक्रिया भी सरल हुई है और गाड़ी में बैठ कर टीका लगवाने से कोरोना संक्रमण से प्रभावित होने का खतरा भी कम हो गया है।
ड्राइव इन वैक्सीनेशन केंद्र पर टीका लगवाने आई नेहरू नगर की वंदना शर्मा बताती है कि उन्हें टीका लगवाने में किसी भी तरह की परेशानी नहीं हुई। गाड़ी में बैठे-बैठे ही उन्हें कोरोना का टीका लग गया। उन्होंन जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ड्राइव इन वैक्सीनेशन केंद्र से टीकाकरण की प्रक्रिया में सुगमता आई है। जिस कारण महिलाएं ज्यादा संख्या में टीकाकरण करा पा रहीं है। बता दें कि इंदौर शहर में 6 ड्राइव इन वैक्सीनेशन केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। ब्लॉक स्तर पर भी ड्राइव इन केंद्र शुरू किए जा चुके हैं। कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि जल्द ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी कामकाजी महिलाओं एवं अन्य वल्नरेबल व्यक्तियों के लिए ड्राइव इन वैक्सीनेशन की सुविधा शुरू की जाएगी।
Related Posts
May 13, 2023 वैवाहिक जीवन में आनेवाली समस्याओं से रूबरू कराता नाटक एका लग्नाची पुढ़ची गोष्ट
इंदौर : सानंद के मंच पर देवी अहिल्या विवि के खंडवा रोड स्थित सभागार में लेखक और […]
February 28, 2022 खजराना क्षेत्र से डकैती की योजना बनाते 5 आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद
इंदौर : डकैती की योजना बनाते हुए 05 आदतन आरोपी, क्राइम ब्रांच इंदौर की पकड़ में आ गए […]
September 13, 2020 लगातार बढ़ रहा कोरोना संक्रमितों का ग्राफ, साढ़े तीन सौ से ज्यादा मिले नए संक्रमित..! इंदौर : कोरोना संक्रमण अब खतरनाक रूप लेता जा रहा है। सबसे बड़ी चिंता की बात ये है कि […]
July 31, 2019 सोलह संस्कारों की मर्यादा ही समाज का असली श्रृंगार इंदौर: हमारी संस्कृति सनातन है। सोलह संस्कारों की मर्यादा ही समाज का असली श्रृंगार माना […]
May 22, 2023 बुजुर्गों को विमान से तीर्थ यात्रा करवाने का सपना साकार हुआ – मुख्यमंत्री चौहान
पहली बार विमान से प्रयागराज की यात्रा कराई गई प्रदेश के 32 बुजुर्ग तीर्थ यात्रियों […]
February 12, 2023 साइबर अपराध और उससे निपटने के उपायों पर प्रो. रावल ने डाला प्रकाश
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में किया गया कार्यक्रम का आयोजन।
इंदौर : विश्वविद्यालय […]
May 3, 2020 घरेलू उद्योग शुरू करने की दी जाए अनुमति, पान के विपणन की भी बनें योजना- मालू इंदौर : खनिज निगम के पूर्व उपाध्यक्ष गोविन्द मालू नें मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को […]