इंदौर : स्वतंत्रता की 75 वी वर्षगांठ पर ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ पूरे देश में मनाया जाएगा, जिसके तहत अगले एक वर्ष तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस अवसर पर इंदौर में भी अगले एक वर्ष में 75 कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इंदौर में इन कार्यक्रमों का स्वरुप क्या हो और आयोजन कैसे हो, इसके लिए सांसद शंकर लालवानी ने पूरे जिले से सुझाव मांगे है।
सांसद शंकर लालवानी की वेबसाइट ShankarLalwani.com पर जाकर आप सुझाव दे सकते हैं।
सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प के अनुसार पूरे देश में ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है। इंदौर में अमृत महोत्सव से जुड़े आयोजन कैसे हो, इन आयोजनों का स्वरुप क्या हो और कैसे इस उत्सव के माध्यम से हम इंदौर और राष्ट्र के प्रति अपनत्व और समर्पण की भावना विकसित कर सकते हैं, इसको लेकर सभी के सुझाव आमंत्रित किए गए हैं।
सांसद शंकर लालवानी जल्द ही शहर के गणमान्य नागरिकों और प्रबुद्धजनों के साथ इस विषय पर बैठक करेंगे।
Related Posts
June 18, 2024 गीत – संगीत प्रतियोगिता में चिकित्सकों ने दी लाजवाब प्रस्तुतियां
आईएमए की इंदौर शाखा ने किया था प्रतियोगिता का आयोजन।
समूह गीत, युगल गीत और समूह […]
April 26, 2021 दूध और दुग्ध उत्पादों की होम डिलीवरी करेगा इंदौर दुग्ध संघ
इंदौर : जनता कर्फ्यू में छूट का समय सीमित होने से कई उपभोक्ता दूध और उससे जुड़े उत्पाद […]
May 20, 2024 फर्जी बिलों के जरिए नगर निगम में करोड़ों का घोटाला शहर के माथे पर कलंक
नगर निगम के महाघोटाले के दोषियों को मिले कड़ी सज़ा, शहर का पैसा वसूला जाए।
स्टेट […]
March 2, 2021 कनॉट पैलेस कॉलोनी में 24 साल पहले प्लॉट खरीदने वाले सदस्यों ने प्रशासन से लगाई भूखंड का कब्जा दिलाने की मांग
इंदौर : जिला प्रशासन द्वारा पुष्प विहार और अयोध्यापुरी कॉलोनी के वास्तविक हकदारों को […]
June 13, 2020 जब कोरोना संक्रमण पैर पसार रहा था, तब कहां थे कांग्रेसी- उमेश शर्मा इंदौर : बीजेपी प्रवक्ता उमेश शर्मा ने पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता के खिलाफ कार्रवाई की […]
August 30, 2021 प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के लिए आवेदन पत्र आमन्त्रित
इंदौर : प्रधानमंत्री जन औषधि परियोजना के अंतर्गत आम लोगों को बाजार से 60 से 70 फीसदी कम […]
September 15, 2020 कोरोना वॉरियर्स देश के सच्चे नायक… चिकित्सक भी है कोरोना रक्षक, विषाणु न बना पाएगा तुमको भक्षक।
पुलिस भी है कोरोना […]