प्रमुख सचिव संजय दुबे ने किया निरीक्षण।
इंदौर : मध्यप्रदेश सरकार का मालवा क्षेत्र में सौर ऊर्जा पर सबसे ज्यादा फोकस है। नीमच जिले में 450 मेंगावाट कुल क्षमता की तीन इकाइयों का कार्य तेजी से चल रहा है। आगर जिले में भी 550 मेगावाट की इकाइयों का कार्य जारी है। प्रमुख सचिव संजय दुबे ने शुक्रवार को नीमच जिले के सिंगोली क्षेत्र में सौर ऊर्जा संयंत्र की साइड देखी। यहां 160 मेगावाट की एक और 170 मेगावाट की दो साइड पर कार्य तेजी से चल रहा है। प्रमुख सचिव दुबे ने वहां कार्य को देखा और उसमें तेजी लाने के निर्देश दिए। यहां से इसी वर्ष अंत में बिजली मिलने लगेगी। श्री दुबे ने गांधी सागर जल विद्युत गृह का भी निरीक्षण किया। उन्होंने गांधी सागर में नीमच, मंदसौर, रतलाम जिले के बिजली अधिकारियों की बैठक भी ली। इस अवसर पर मप्रपक्षेविविकं के प्रबंध निदेशक अमित तोमर, पॉवर जनरेशन कंपनी के प्रबंध निदेशक मनजीत सिंह, उज्जैन के मुख्य अभियंता बीएल चौहान, तीनों जिलों के अधीक्षण अभियंता सुधीर आचार्य, एसके पाटिल, एससी वर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। प्रमुख सचिव दुबे शनिवार को आगर जिले के सौर ऊर्जा उत्पादन की साइड का निरीक्षण करेंगे।
Related Posts
February 17, 2022 बामनिया कुंड में डूबने से युवक की मौत
इंदौर : महू तहसील में बड़गोंदा थाना क्षेत्र के पर्यटक स्थल बामनिया कुंड में इंदौर के 17 […]
December 11, 2021 जिला न्यायालय में आयोजित लोक अदालत में 8 हजार से अधिक प्रकरणों का निराकरण, 8 करोड़ 28 लाख के अवार्ड पारित
इंदौर : जिला न्यायालय, इन्दौर में शनिवार 11 दिसम्बर 2021 को आयोजित नेशनल लोक अदालत को […]
September 30, 2021 राशन की दुकान का चांवल खरीदकर मिलों को बेचनेवाले दो आरोपी पकड़ाए, मिल मालिक, मैनेजर सहित 8 पर प्रकरण दर्ज
इंदौर : राशन माफिया के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने खाद्य विभाग एवं थाना आजाद नगर पुलिस के […]
March 16, 2024 लोकसभा चुनाव का ऐलान, सात चरणों संपन्न होगा मतदान
कुल 543 लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 07 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और 01 जून को […]
March 31, 2021 सुपर स्पेशलिटी और एमटीएच में शुरू होगा डे केअर सेंटर
संभागायुक्त डॉ. शर्मा ने की जिले में कोविड की वर्तमान स्थिति की समीक्षा।
कम रिस्क […]
February 10, 2023 मेगा ब्लॉक के कारण रतलाम मंडल की अधिकांश ट्रेनें प्रभावित
26 ट्रेनें रहेंगी निरस्त, 58 ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी।
14 ट्रेनें होगी […]
January 9, 2023 सम्मेलन स्थल पर पंजीयन में बद इंतजामी से प्रवासी अतिथि हुए परेशान – शुक्ला
विधायक संजय शुक्ला ने बदइंतजामी के लिए प्रदेश सरकार को ठहराया जिम्मेदार।
इंदौर : […]