धनगर जाति को अपराधी बताने वाले पुलिस अधिकारी पर कार्रवाई की मांग
Last Updated: October 22, 2018 " 03:13 pm"
इंदौर: नीमच जिले के मनासा में पदस्थ एक पुलिस अधिकारी ने धनगर समाज की उपजाति गायरी को अपराधी जमात कहकर अपमानित किया है। उसपर कड़ी कार्रवाई होना चाहिए।
ये मांग नागपुर से राज्यसभा सदस्य डॉ. विकास महातमें ने इंदौर में पत्रकार वार्ता के जरिये की।उनका कहना था कि मनासा पुलिस ने लालूराम पिता रामलाल गायरी को मादक पदार्थो की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है।आरोपी की संपत्ति कुर्क करने का आदेश वहां के पुलिस निरीक्षक किशोर पाटनवाला ने जारी किया है।पुलिस की कार्रवाई से कोई आपत्ति नहीं है पर आदेश में पूरी गायरी जाति को अपराधी कहकर संबोधित किया गया है, एतराज़ उसपर है। गायरी धनगर समाज का हिस्सा है, देवी अहिल्याबाई होलकर इसी समाज से आती हैं। एकतरह से उक्त पुलिस अधिकारी ने देवी अहिल्याबाई का अपमान किया है ये बात हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। श्री महातमे ने बताया कि दोषी पुलिस अधिकारी किशोर पाटनवाला पर कार्रवाई की आग को लेकर उन्होंने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को ज्ञापन भी सौंपा है।