इंदौर : सांवेर उपचुनाव के बाद से ही कोरोना संक्रमण में बढ़ोतरी का सिलसिला थम नहीं रहा है। दिवाली पर सैम्पल टेस्टिंग कम हो रही थी इसलिए संक्रमित आंकड़े भी कम नजर रहे थे। अब जैसे ही टेस्टिंग बढ़ी, संक्रमित मामलों की संख्या भी बढ़ने लगी है। बुधवार 18 नवम्बर को तो संक्रमित मामले ढाई सौ के पार हो गए। हालांकि टेस्टिंग के अनुपात में देखा जाए तो ग्रोथ रेट में कमीं आई है। बीते 4-5 दिनों से ग्रोथ रेट 9 फीसदी के आसपास बना हुआ था पर बुधवार को ढाई सौ पार होने के बावजूद ग्रोथ रेट 7 फीसदी ही रहा। बुधवार को 3 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत भी हो गई।
255 नए संक्रमित मामले सामने आए।
बुधवार को 1316 सैम्पल जांच हेतु लिए गए। रेपिड एंटीजन मिलाकर कुल 3792 सैम्पलों की जांच की गई। 3496 निगेटिव पाए गए। 255 में संक्रमण की पुष्टि की गई। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 36310 मामले संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि 92 फीसदी से अधिक मरीज ठीक भी हुए हैं।
3 और संक्रमित मरीजों की गई जान।
बुधवार को 3 और कोरोना संक्रमित मरीजों की जान चली गई।इसी के साथ कुल 722 मरीज अब तक कोरोना से अपनी जान गंवा चुके हैं।
32 मरीज किए गए डिस्चार्ज।
बुधवार को 32 मरीज कोरोना को मात देकर घर लौटे। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 33425 मरीज कोरोना पर विजय पाने में कामयाब रहे हैं। 2163 का इलाज चल रहा है।
Related Posts
December 19, 2023 सिंगल क्लिक के जरिए सीएम यादव करेंगे हुकमचंद मिल के मजदूरों की बकाया राशि का वितरण
महापौर के प्रयास को मिली सफलता, मुख्यमंत्री का किया धन्यवाद।
शहर के 24 मीटर से अधिक […]
June 16, 2021 इंदौर के प्रस्तावित मास्टर प्लान को लेकर नेमा ने नगरीय प्रशासन मंत्री को दिए उपयोगी सुझाव
भोपाल : पूर्व विधायक गोपी कृष्ण नेमा ने नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह से उनके […]
June 18, 2020 कोरोना संक्रमित 77 फीसदी मरीज हुए ठीक, 57 नए मरीज मिले इंदौर : अनलॉक पीरियड में लोगों का आवागमन शहर में बढ़ गया है। कई बाजार खुल गए हैं। लोग एक- […]
June 14, 2023 चोइथराम फल मंडी में भीषण आग, कई दुकानें जलकर खाक
लाखों रुपए का हुआ नुकसान।
इंदौर : चोइथराम फल मंडी में बुधवार दोपहर भीषण आग लग गई। एक […]
February 9, 2021 कोरोना अपडेट : 33 नए संक्रमित मिले, 47 किए गए डिस्चार्ज
इंदौर: कोरोना संक्रमण पर काफी हद तक नियन्त्रण तो पा लिया गया है, लेकिन अभी भी […]
May 21, 2021 जिला प्रशासन के तुगलकी फरमान ने बढ़ाई लोगों की परेशानी
इंदौर : लगता है शहर में कोई दमदार नेतृत्व नहीं बचा है। नौकरशाही हर मामले में हावी होती […]
March 8, 2025 महिला दिवस पर अंतरराष्ट्रीय महिला कुश्ती प्रतियोगिता का होगा आयोजन
अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया एवं अन्य देशों के साथ भारत के विभिन्न राज्यों की 54 महिला पहलवान […]