इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह ने आवश्यक बैंकिंग कार्य के लिए बैंकों को खोलने की अनुमति दे दी है। लेकिन अभी काउंटर चालू नहीं किए जाएंगे । वहीं पूरी तरह ठीक हो चुके कोरोना के मरीजों को घर भेजा जा रहा है। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि डॉक्टरों के साथ हुई बैठक के बाद निर्णय लिया गया है कि पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके कोरोना पॉजिटिव रहे मरीजों को सोमवार या मंगलवार से घर भेजना प्रारंभ किया जाएगा।
तबलीगी जमात के 25 लोग किये गए क्वारनटाइन।
कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि घबराने की कोई बात नहीं है क्योंकि कोरोना पॉजिटिव वहीं आ रहे हैं जो पहले से ही क्वॉरेंटाइन किए गए हैं। तबलीगी जमात के बाद इंदौर आए 25 लोगों को भी क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है ।
निजी क्लीनिक खोलने की अनुमति नहीं।
श्री सिंह ने कहा कि ऑनलाइन आर्डर लेने वाले स्टोर्स को जल्द ही खोल दिया जाएगा। वह घर घर जाकर घरेलू सामान की सप्लाई कर सकेंगे। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि टाटपट्टी बाखल में हुई घटना के बाद कई प्रतिष्ठित लोगों के फोन उनके पास आए हैं और सभी ने घटना पर अफसोस जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि अब सर्दी खांसी बुखार जैसी बीमारियों की घर-घर स्क्रीनिंग की जा रही है। श्री सिंह ने कहा कि शहर में अभी कुछ दिनों तक निजी क्लीनिक बिल्कुल नहीं खोले जाएंगे क्योंकि कई देशों में क्लीनिक से ही संक्रमण फैला है।
Related Posts
October 4, 2021 अवैध हथियार बेचने की फिराक में घूम रहा बदमाश पकड़ाया, देशी कट्टा बरामद
इंदौर : अवैध हथियार बेचने की फिराक में घूम रहे आरोपी को पुलिस थाना परदेशीपुरा ने […]
August 4, 2024 खजराना गणेश मंदिर में अभिषेक, पूजन की व्यवस्था में होगा बदलाव
आए दिन होने वाले विवाद को देखते हुए किया जा रहा बदलाव।
इंदौर : प्रसिद्ध खजराना गणेश […]
December 19, 2020 श्रम न्यायालय के अस्तित्व को समाप्त करने के प्रयासों का अभिभाषकों ने किया विरोध
इंदौर : मप्र श्रम एवं औद्योगिक न्यायालय अभिभाषक संघ के अध्यक्ष गिरीश पटवर्धन और अन्य […]
January 26, 2022 राजमाता विजयाराजे की पुण्यतिथि पर बीजेपी नेता- कार्यकर्ताओं ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता, राजमाता विजयाराजे सिंधिया की 21वीं पुण्यतिथि […]
June 4, 2021 बात करते समय फटा मोबाइल, युवक की मौत…!
इंदौर : अगर आप मोबाइल का उपयोग कर रहे हैं तो सावधानी बरतें, मोबाइल आपकी जान भी ले सकता […]
January 10, 2021 10 दिन चलेगा श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान, घर- घर जाकर एकत्रित की जाएगी सहयोग राशि
इंदौर : अयोध्या में बनने जा रहे भव्य श्रीराम मंदिर में हर हिन्दू परिवार की सहभागिता […]
April 21, 2025 दीपावली तक 17.5 किमी मार्ग पर दौड़ने लगेगी मेट्रो
5.9 किमी हिस्से में जल्द शुरू होगा कमर्शियल रन।
मीडिया से चर्चा में बोले मंत्री […]