स्थानीय रहवासियों ने भी बढ़ – चढ़ कर की कावड़ यात्रा में शिरकत।
बोल बम के जयकारे से माहौल हुआ भक्तिमय।
इंदौर : श्रावण माह के चौथे सोमवार के अवसर पर तुलसी नगर में बाल कावड़ यात्रा निकाली गई। इस कावड़ यात्रा में बाल कावड़ियों सहित बड़ी संख्या में तुलसी नगर एवं आसपास के क्षेत्रों के महिला, पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कावड़ यात्रा से पूर्व बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं बालक भक्तगण तुलसी नगर के माँ सरस्वती धाम स्थित चन्द्र मौलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में एकत्रित हुए। महादेव की पूजा अर्चना के बाद कावड़ियों ने गंगाजल लेकर गाजे बाजे तथा भगवान् शिव के भजनों पर थिरकते हुए कावड़ यात्रा निकाली। तुलसी नगर के विभिन्न सेक्टर्स, अपोलो डीबी सिटी-निपानिया मार्ग होते हुए ये कावड़ यात्रा तुलसी नगर के अनंतेश्वर धाम पहुँच कर अनंतेश्वर महादेव को जलाभिषेक एवं पूजा अर्चना के साथ समाप्त हुई।
इस अवसर पर स्थानीय पार्षद संगीता महेश जोशी,सीताराम पाटिल, तुलसीराम यादव, प्रकाश दातार, महेश शर्मा, पंडित हरिओम मंडलोई, राकेश जायसवाल, विवेक शर्मा,पंडित मनोज दीक्षित, मनोज पोरवाल, राजेंद्र राठौर सहित बड़ी संख्या में कॉलोनी के रहवासी उपस्थित थे।
Related Posts
October 18, 2019 करवा चौथ व्रत का महिलाओं ने किया सामूहिक उद्यापन इंदौर : अग्रवाल समाज कालानी नगर ने एयरपोर्ट रोड स्थित एक रिसॉर्ट में करवा चौथ उद्यापन का […]
December 10, 2023 प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट की समर इंटर्नशिप स्पर्धा में मीमांसा को मिला प्रथम स्थान
इंदौर : प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च, इंदौर द्वारा आयोजित 22वीं समर […]
December 11, 2021 भिक्षावृत्ति में लगे लोगों को मुफ्त अनाज देगी मप्र सरकार
भोपाल : मध्यप्रदेश देश में चौथा सबसे गरीब राज्य है। इस दाग से पीछा छुड़ाने और प्रदेश की […]
December 11, 2022 माहेश्वरी एकेडमी में धर्म, विज्ञान और संस्कृति के एक साथ दिखाई दिए नजारे
बच्चों ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा के करवाए दर्शन।
अतिथियों ने की बच्चों की हौसला […]
May 9, 2021 संभागायुक्त से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल, अपने जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा का लगाया आरोप
इंदौर : इंदौर काँग्रेस का उच्च स्तरीय प्रतिनिधि मंडल शहर काँग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल […]
November 26, 2020 कोरोना के मरीजों के लिए किया जा रहा 7 सौ अतिरिक्त बेड का इंतजाम, होटलों को बनाएंगे कोविड केयर सेंटर
इंदौर : जिले में कोरोना से निपटने के लिए व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं। इस सिलसिले में […]
October 21, 2022 हातोद से सेमल्याचाऊ तक बस सेवा का मंत्री सिलावट ने किया शुभारंभ
इंदौर : जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने हातोद से ग्राम सेमल्या चाऊ तक चलने वाली बस […]