श्रद्धालु रामभक्ति में झूम उठे।
इंदौर: अयोध्या में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर तुलसी नगर स्थित सरस्वती मंदिर में भगवान श्रीराम की पूजा अर्चना एवं महाआरती की गयी। प्रभु श्रीराम को छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाया गया। भगवान श्रीराम के जीवंत प्राण प्रतिष्ठा समारोह का बड़ी संख्या में महिला और पुरुष भक्तों ने प्रसारण देखा और राम भक्ति में भाव विभोर होकर झूमने लगे।
श्री तुलसी सरस्वती सोशल वेलफेयर सोसाइटी के केके झा, राजेश तोमर, शंभू नाथ सिंह, संजय यादव, विवेक शर्मा, महीप धींग ने कहा कि भगवान् श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लाइव दिखाने के लिए सरस्वती मंदिर प्रांगण में बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गयी थी जिससे कि सभी उपस्थित राम भक्त श्रीराम के बाल रूप के प्रतिस्थापन समारोह के साक्षी बन सकें। इस अवसर पर बाल रूप में राम, लक्ष्मण एवं सीता का परिवेश भी कुछ बच्चों ने धारण किया हुआ था।
Related Posts
September 9, 2021 झांकियां निर्माण के विधायक विजयवर्गीय के प्रस्ताव पर नहीं बन पाई सहमति
इंदौर : गणेश चतुर्थी , गणेश विसर्जन सहित विभिन्न त्योहारों को लेकर बुधवार को शांति […]
October 11, 2023 चोरी व लूट के मोबाइल विदेशों में बिकवाने वाले आरोपी पकड़ाए
इंदौर : क्राइम ब्रांच ने विदेशों में चोरी एवं लूट के मोबाइल की तस्करी करने वाले दो […]
December 23, 2020 बेसहारा कलाकार प्रभात चटर्जी को मिला प्रशासन का सहारा
इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह की संवेदनशीलता से एक कलाकार की ज़िंदगी फिर से सँवर रही है। […]
August 2, 2024 हंगामा और नारेबाजी के बीच बिना बहस के पारित कर दिया गया निगम बजट
लगातार हंगामा करते रहे बीजेपी पार्षद, विपक्ष को नहीं दिया बोलने का मौका।
इंदौर : […]
March 5, 2022 माधव सृष्टि- चमेली देवी अग्रवाल मेडिकल सेंटर में रविवार से प्रारंभ होगा स्वास्थ्य शिविर
इंदौर : बॉम्बे हॉस्पिटल के पीछे स्थित माधव सृष्टि- चमेली देवी अग्रवाल मेडिकल सेंटर में […]
September 27, 2023 शहरों व नागरिकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनें भविष्य का रोडमैप : राष्ट्रपति मुर्मू
इंडियन स्मार्ट सिटी कान्क्लेव 2023 के आयोजन में शामिल हुई राष्ट्रपति […]
February 6, 2024 मप्र के हरदा में पटाखा फैक्ट्री में धमाके के बाद लगी भीषण आग
हजारों टन बारूद में लगातार धमाकों से थर्राया हरदा, लोगों में फैली दहशत।
कई किमी दूर […]