भटकते मिले मदुरई निवासी बालक को जूनी इंदौर पुलिस ने पहुंचाया घर
Last Updated: March 16, 2022 " 02:24 pm"
इंदौर : जूनी इंदौर पुलिस ने मानवीय पहल करते हुए तमिल भाषी मासूम को उसके घर पहुंचाया।
पुलिस थाना जुनी इंदौर की टीम को दिनांक 14/03/2022 को इलाका भ्रमण के दौरान एक मासूम लड़का लोहा मंडी में भटकता हुआ मिला। पूछताछ करने पर वह लड़का हिंदी भाषा नहीं समझ रहा था। उसकी भाषा समझने के लिए पुलिस ने तकनीक का सहारा लेकर उसकी समस्या जानने के लिए व भाषा को समझने के लिए गूगल ट्रांसलेटर के माध्यम से तमिल भाषा को हिंदी भाषा में कन्वर्ट कर पूछताछ की तो उसने स्वयं को तमिल भाषी होना बताया। नाम पता पूछने पर स्वयं का नाम काली ब्लॉक पिता काली पांडे उम्र 18 वर्ष निवासी मदुरई तमिलनाडु का होना बताया। उसे थाने लेकर आए। बालक द्वारा बताया गया कि उसने पिछले 2 दिन से खाना नहीं खाया है। इसपर उसे खाना खिलाया गया और सुरक्षित उसके घर पहुंचाने के लिए जीआरपी से संपर्क करने पर इंदौर से मदुरई के लिए सीधा ट्रेन नहीं होने से वाया उज्जैन बालक को ट्रेन में बैठाकर घर के लिए रवाना किया गया।