इंदौर : जैसी की आशंका जताई जा रही थी, मौसम के बिगड़े मिजाज ने रोहिणी को गला दिया।गुरुवार शाम कुदरत के सारे रंग एकसाथ नजर आए। तूफानी हवा चली, बिजली कड़की और तेज बारिश ने शहर को भिगो दिया।
गुरुवार को शाम ढलते ही आसमान में बादल घिर आए, बिजली कड़कने लगी और तेज हवा चलने लगी। आंधी के रूप में चली हवा का वेग इतना तूफानी था कि कई स्थानों पर पेड़ धराशायी हो गए और लगभग पूरे शहर की बिजली गुल हो गई। इसी के साथ बारिश का दौर भी शुरू हो गया। हवा के रौद्र रूप को देखते हुए सड़क से गुजर रहे दुपहिया वाहन चालकों को भी रुकने पर विवश होना पड़ा। करीब एक घंटे कुदरत का ये तांडव जारी रहा। बाद में जब हवा की गति थमी तो पूरे शहर में पेड़ों से टूटी शाखाएं सड़क पर बिखरी नजर आई। कई जगह बिजली के तारों को भी नुकसान पहुंचा।
सक्रिय हुआ नगर निगम व विद्युत विभाग का अमला।
हवा का वेग और बारिश थमने के बाद नगर निगम व विद्युत विभाग का अमला सक्रिय हो गया। निगम का अमला जहां गिरे हुए पेड़ों और सड़कों पर बिखरी टहनियों व पत्तों को समेटने में जुट गया वहीं विद्युत अमला जगह- जगह हुए फाल्ट को ठीक करने में जुटा रहा। करीब दो घंटे अंधेरे में डूबे रहने के बाद धीरे- धीरे घरों की बत्तियां फिर रोशन होने लगी। अभी भी कई स्थानों पर विद्युत कर्मी खराबी को दुरुस्त करने में लगे थे। हालांकि जान- माल के नुकसान की अभी तक कोई खबर नहीं है।
Related Posts
March 13, 2025 प्रदेश सरकार का बजट झूठ और जुमलों का पुलिंदा : पटवारी
भोपाल : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा सरकार के बजट 2025-26 को […]
September 1, 2021 कार्यशाला में महिलाओं को गोबर से कलाकृतियां बनाने का दिया प्रशिक्षण
इंदौर : पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे […]
July 11, 2021 भोपाल पुलिस की पकड़ में आया भूमाफिया उस्मानी, लसूड़िया पुलिस के हवाले
इंदौर : होटल स्वीट हार्ट की आड़ में ड्रग्स तस्करी, सेक्स रैकेट सहित कई अनैतक गतिविधियों […]
February 13, 2021 इंदौर में लॉजिस्टिक हब के लिए मिली सैद्धान्तिक सहमति, एयरपोर्ट क्षेत्र में होगा स्थापित
इंदौर : सांसद शंकर लालवानी की केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात के बाद इंदौर में […]
June 10, 2024 5जी स्टैंडअलोन नेटवर्क ओपन सिग्नल की वजह से ही जियो एयर फाइबर को मिल रही सुपर स्पीड
एयरटेल भी जल्द शुरू करेगा स्टैंडअलोन नेटवर्क सर्विस ।
नई दिल्ली : दुनिया की […]
January 24, 2025 महिला सशक्तिकरण को समर्पित होगी कोल इंडिया की ‘रन फॉर हर’
11वीं बार दौड़ेगा इंदौर।
इंदौर : इंदौर न केवल स्वाद में बल्कि स्वास्थ्य में भी नए […]
May 6, 2023 निरंजनपुर चौराहा के सम्राट पृथ्वीराज चौहान नामकरण को लेकर एकजुट हुआ राजपूत समाज
🔸कीर्ति राणा इंदौर 🔸
राजपूतों का तो इतिहास रहा है अपना हक, संघर्ष कर के लिया और […]