दमोह उपचुनाव में चल रहा शांतिपूर्ण मतदान, कोरोना प्रोटोकॉल का करवाया जा रहा पालन

  
Last Updated:  April 17, 2021 " 03:23 pm"

भोपाल : दमोह में हो रहे विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है। शनिवार सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 7 बजे तक चलेगा। ताजा समाचार मिलने तक दमोह में 37 फ़ीसदी से अधिक मतदान हो चुका था। दोपहर बाद इसमें और तेजी आने की संभावना है।

कोरोना प्रोटोकॉल का किया जा रहा पालन।

शांतिपूर्ण मतदान के साथ कोरोना संक्रमण को देखते हुए स्थानीय प्रशासन व्यापक इंतजाम किए है। प्रत्येक बूथ पर गोल घेरे बनाकर सोशल डिस्टेंन्सिंग का पालन करवाया जा रहा है। मतदाताओं के लिए छांव और पानी की व्यवस्था की गई है। संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।

2 लाख 39 हजार मतदाता।

दमोह उपचुनाव में कुल 2 लाख 39 हजार 808 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे। इनमें 1 लाख 15 हजार 455 महिलाएं हैं। 2647 मतदाता 80 + हैं। कुल 359 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कांग्रेस, बीजेपी सहित कुल 22 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

-मतदान के लिए 359 केंद्र बनाए गए हैं

-2 लाख 39 हजार 808 मतदाता मतदान करेंगे, जिसमे 1 लाख 15 हजार 455 महिलाएं शामिल है। 2647 मतदाता 80 प्लस आयु के हैं। 1028 मतदाता दिव्यांग हैं। सर्विस मतदाता 129 व डाक मतपत्र वाले 437 हैं। कांग्रेस, भाजपा सहित 22 उम्मीदवार मैदान में हैं। 1888 मतदान कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है।


यहां कांग्रेस से राहुल लोधी विधायक थे, लेकिन पिछले दिनों विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देते हुए भाजपा का दामन थाम लिया था, इसलिए रिक्त सीट पर मतदान हो रहा है।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *