इंदौर : बड़वाह निवासी दिव्यांग आयुष कुंडल द्वारा अपने पैरों से बनाई गई पेंटिंग की प्रदर्शनी दिव्य सारथी फाउंडेशन के बैनर तले प्रीतमलाल दुआ सभागृह में लगाई गई। प्रदर्शनी का शुभारंभ संतश्री राधे राधे बाबा,शैलेंद्र महाजन एवं पं.पवन शर्मा ने किया।
प्रदर्शनी का अवलोकन महापौर पुष्यमित्र भार्गव, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा, दिव्य शक्ति फाउंडेशन अध्यक्ष सुभाष पालीवाल, भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, डॉ.आयुषी देशमुख, वरिष्ठ पत्रकार देव कुंडल, प्रवीण कुमार खारीवाल, रवि चावला आदि ने किया।
द्वियांग आयुष कुंडल की माता श्रीमती सरोज कुंडल ने बताया की आयुष जन्म से ही बोल, चल और ठीक से बैठ नही सकता है। आयुष वर्तमान में 22 वर्ष का है। विगत छः साल से पेंटिंग में रूचि बढ़ने पर आयुष अपने पैरों से पेंटिंग व चित्रकारी करता है। आयुष की पेंटिंग की सराहना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, महानायक अमिताभ बच्चन ,मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सहित अनेक मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी कर चुके हैं। उन सभी को आयुष ने पैरो से बनाई पेंटिंग भी भेंट की है। इस प्रदर्शनी में दिव्य सारथी फाउंडेशन अध्यक्ष सुभाष पालीवाल, गणेश शर्मा,एन डी महंत, रूचि जोशी,रत्न प्रकाश जालोती, सुरेश पाटीदार,हमारा प्रयास सेवा संस्था अध्यक्ष संजय शर्मा,डॉ. अमृत पाटीदार,विकास शर्मा का विशेष सहयोग रहा।
Related Posts
July 7, 2024 बाणगंगा थाने का सिपाही रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
इंदौर : लोकायुक्त पुलिस ने एक सिपाही को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।उसके […]
May 31, 2020 मप्र में अनलॉक-1की गाइडलाइन का होगा पालन, चरणबद्ध तरीके से शुरू होंगी आर्थिक गतिविधियां- शिवराज भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की जनता के नाम संदेश में कहा है कि देश […]
October 18, 2019 मप्र में निवेश को लेकर राजनीतिक बयानबाजी करने वालों को प्रहलाद पटेल का करारा जवाब इंदौर : 'मेग्नीफिसेन्ट एमपी' की आड़ में पूर्व की शिवराज सरकार के खिलाफ राजनीतिक बयानबाजी […]
May 20, 2021 हाईकोर्ट ने CMHO को जब्त रेमडेसीवीर अपनी कस्टडी में लेने का दिया आदेश
इंदौर : रेमडेसीवीर की चोरी और कालाबाजारी के पिछले एक माह में सैकड़ों प्रकरण सामने आए […]
September 26, 2022 सत्याग्रही बेरोजगार युवाओं ने निकाला पैदल मार्च, अपनी मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
इंदौर : 21सितंबर से इंदौर में जारी भर्ती सत्याग्रह अब बड़ा रूप लेने लगा है। बेरोजगार […]
July 4, 2022 अंतिम दिन सीएम शिवराज ने किया धुंआधार चुनाव प्रचार, किए रोड शो, सभाओं को किया संबोधित
विकास के लिए जीत का पंच लगाएगी भाजपा-पुष्यमित्र भार्गव।
बरसते पानी में मुख्यमंत्री […]
June 3, 2025 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में भी आईआरसीटीसी उपलब्ध कराएगा भोजन सुविधा
ऑनलाइन बुकिंग के जरिए यात्री ले सकेंगे इस सुविधा का लाभ।
IRCTC ने शुरू की नई सर्विस, […]