कांग्रेस नेताओं ने दी बजट पर प्रतिक्रिया।
किसान, नौजवान और महिलाओं के लिए बताया निराशाजनक।
इंदौर : कांग्रेस ने मोदी सरकार द्वारा पेश केंद्रीय बजट को निराशा जनक और चुनावी बजट बताया है। सरकार ने इस बजट में आम आदमी को साधने की कोशिश करने का दिखावा किया जो पूरी तरह नाकाम रहा।
किसान, नौजवान और महिलाओं के लिए निराशाजनक बजट।
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सज्जन सिंह वर्मा ने केंद्रीय बजट को दिशाहीन और छलावे का बजट बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार केवल घोषणावीर सरकार है। किसान, नौजवान और महिलाएं तीनों वर्गों के लिए इस बजट में कुछ नहीं है। नौजवानों को रोजगार देने का वादा जुमला साबित हुआ। किसानों की आय दो गुनी नहीं हुई। खेती को उद्योग का दर्जा देने की बात भी बजट से गायब है। महिला सशक्तिकरण और महंगाई से राहत देने के कोई उपाय बजट में नहीं किए गए हैं। जनता इस बात को समझने लगी है की मोदी सरकार केवल झांसा देने वाली सरकार है। उनके कार्यकाल का ये अंतिम बजट सही मायने में अंतिम साबित होगा।
छलावा है केंद्रीय बजट।
शहर कांग्रेस प्रवक्ता अमित चौरसिया ने कहा की मोदी सरकार के इस बजट में देश और मध्यप्रदेश की जनता को अमृत काल के सब्जबाग को दिखाने के छलावे से ज्यादा कुछ हासिल नहीं हुआ आंकड़ों की जादूगरी से जनता को आने वाले समय में भाजपा ने अपनी फितरत के अनुसार चुनावी साल में ठगने का प्रयास किया है जिसे जनता भी अब समझने लगी है।
Related Posts
April 19, 2021 मुक्तिधाम की व्यवस्थाओं का विधायक शुक्ला ने लिया जायजा, अंतिम संस्कार में की गरीब परिवार की आर्थिक मदद
इंदौर : कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने रविवार को शहर के मुक्तिधाम का दौरा किया। […]
April 28, 2024 कई आतंकियों को फांसी के तख्ते तक पहुंचाने वाले उज्ज्वल निकम लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे
बीजेपी ने उत्तर - मध्य मुंबई से बनाया प्रत्याशी।
मुंबई : कसाब सहित कई आतंकियों को […]
August 30, 2023 निराश्रित बुजुर्गो और दृष्टिहीन बच्चों में कैलाश विजयवर्गीय ने बांटी रक्षाबंधन की खुशियां
दृष्टिहीन बच्चों(बालिकाओं) व बुजुर्गों के साथ खेली अताक्षरी।
राखी बंधवाकर खिलाई […]
November 29, 2022 पंडित प्रदीप मिश्रा से मिले विजयवर्गीय – मेंदोला
इंदौर : भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और विधायक रमेश मेंदोला मंगलवार को […]
May 30, 2024 अक्षय बम और उनके पिता को हाइकोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
ट्रायल कोर्ट ने जारी किया था गिरफ्तारी वारंट।
जमीन से जुड़ा कोई पुराना है […]
October 1, 2024 नवरात्रि में माताजी की टेकरी पर दर्शन के लिए आनेवाले श्रद्धालुओं के लिए किए जा रहे समुचित प्रबंध
स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. के संवाद कार्यक्रम में देवास के आला अधिकारियों ने किया आश्वस्त […]
January 3, 2023 खजराना क्षेत्र में हटाए गए यातायात में बाधक अतिक्रमण
जमजमपुरा से दरगाह चौराहा तक हटाए गए अतिक्रमण।
रिमूव्हल विभाग द्वारा 28 गुमटी, 100 […]