इंदौर : कोरोना से मुक्ति की कामना के साथ इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में शुक्रवार से तिल चतुर्थी महोत्सव प्रारंभ हुआ। इस दौरान भगवान श्री गणेश 51 हजार तिल के लड्डुओं का भोग भी लगाया गया। बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस वर्ष 3 दिनी मेले का आयोजन नहीं किया जा रहा है।
कलेक्टर, निगमायुक्त ने की पूजा- अर्चना।
मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष कलेक्टर मनीष सिंह, मंदिर की प्रशासक व नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने तिल चतुर्थी के मौके पर खजराना गणेश की पूजा- अर्चना व अभिषेक किया। इस मौके पर यहां ध्वजा पूजन किया गया।
मन्दिर में की गई आकर्षक सजावट।
तिल चतुर्थी महोत्सव के मद्देनजर मंदिर में आकर्षक फूल बंगला सजाया गया है। भगवान गणेश का स्वर्ण-चांदी के आभूषणों से विशेष श्रृंगार भी किया गया है। शुक्रवार को हज़ारों की संख्या में भक्तगण यहां दर्शन के लिए पहुंचे। दर्शन- पूजन का ये सिलसिला सतत जारी है। तिल चतुर्थी पर हर साल मंदिर में 3 दिवसीय मेला लगता है लेकिन इस बार कोरोना के कारण इसे निरस्त किया गया है।
बता दें कि माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को तिल चतुर्थी के बतौर मनाया जाता है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा- अर्चना के साथ उन्हें तिल के लड्डुओं का भोग लगाने का विशेष महत्व माना जाता है।
Related Posts
January 23, 2022 तीसरी बार मिले तीन हजार से अधिक संक्रमित, दो की मौत
इंदौर : कोरोना की तीसरी लहर पीक पर आ गई है। रोज संक्रमित मामलों की तादाद तेजी से बढ़ रही […]
March 28, 2021 अंग- भंग से पीड़ित महिलाओं को 4-4 लाख की मदद देगी सरकार, घरेलू हिंसा पर बनेगा कठोर कानून
प्रदेश के 700 थानों में आरंभ होगी महिला हेल्प डेस्क।
घरेलू हिंसा पर कठोर कानून बनाने […]
July 24, 2021 नाबालिग के साथ आपत्तिजनक हरकत करने वाले आरोपी को 5 वर्ष का कठोर कारावास
इंदौर : नाबालिग के साथ अश्लील कृत्य करने वाले आरोपी को अदालत ने 05 वर्ष के कठोर […]
August 9, 2020 भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर स्वतंत्रता सेनानियों के घर जाकर किया सम्मान इंदौर : अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन (अगस्त क्रांति) की 78 वी वर्षगांठ पर शहर काँग्रेस […]
February 25, 2022 भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज में हिंदी में मेडिकल एजुकेशन का पायलट प्रोजेक्ट शुरू
भोपाल : मध्य प्रदेश में मेडिकल एजुकेशन के फाउंडेशन कोर्स में हेडगेवार, दीनदयाल, […]
February 15, 2022 16 फरवरी से प्रारंभ होगी संस्कार भारती की अभिनय पाठशाला
इंदौर : संस्कार भारती द्वारा 25 दिवसीय "अभिनय की पाठशाला" का आयोजन किया जा रहा है। […]
March 25, 2023 शिक्षा का उपयोग स्वयं के साथ देश और समाज की उन्नति के लिए भी करें – राज्यपाल श्री पटेल
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह सम्पन्न।
इंदौर : राज्यपाल मंगू भाई […]