पुलिस कमिश्नर ने ली जनरल परेड की सलामी, पुलिसकर्मियों की समस्याओं का लिया जायजा

  
Last Updated:  November 12, 2022 " 04:52 pm"

पुलिस कमिश्नर इंदौर द्वारा साप्ताहिक जनरल परेड में पहुंच, लिया पुलिस के अनुशासन और व्यवस्थाओं का जायजा।

इन्दौर : पुलिस की कार्यप्रणाली को और प्रभावशाली बनाने, पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों में अनुशासन, उनका फिटनेस व मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से इंदौर नगरीय पुलिस के अधिकारियों/कर्मचारियों के लिए रक्षित केन्द्र इन्दौर में जनरल परेड का आयोजन किया गया।

पुलिस कमिश्नर ने ली परेड की सलामी।

जनरल परेड की सलामी पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा ली गयी। जिसमें पुलिस उपायुक्त इंदौर जोन-1 अमित तोलानी, पुलिस उपायुक्त (आसूचना एवं मुख्यालय) रजत सकलेचा, नगरीय पुलिस इंदौर के सभी अति पुलिस उपायुक्त, सभी सहायक पुलिस आयुक्त, थानों के थाना प्रभारीगण, रक्षित निरीक्षक सहित विभिन्न पुलिस थानों, यातायात एवं रक्षित केन्द्र के करीब 400 पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण इसमें शामिल हुए।

इस दौरान परेड में उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों सहित थाना प्रभारियों ने भी स्कॉट ड्रिल, कदमताल आदि का अभ्यास किया। समस्त बल द्वारा कानून व्यवस्था आदि की स्थिति में बेहतर पुलिस व्यवस्था व नियंत्रण आदि को ध्यान में रखते हुए, किस प्रकार कार्रवाई की जाए इसका भी अभ्यास किया।

पुलिस कमिश्नर इंदौर द्वारा परेड का अवलोकन किया गया और उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों की वेशभूषा आदि को चैक किया गया, इस दौरान अच्छी, व्यवस्थित व साफ सुथरी वेशभूषा वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया गया एवं अव्यवस्थित व खराब वेशभूषा वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को चेतावनी दी गयी।

परेड के बाद पुलिस कमिश्नर द्वारा पुलिसकर्मियों का ओ.आर. भी लिया गया। इस दौरान थाना गांधीनगर के निलंबित आरक्षक की व्यथा सुन उसे बहाल करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए।

पुलिस लाइन का भी किया भ्रमण।

पुलिस कमिश्नर मिश्र द्वारा पुलिस लाइन का भ्रमण भी किया गया। इस दौरान पुलिस आवासों का निरीक्षण कर उनकी स्थिति और सुधार की जरूरत के बारे में भी जानकारी ली। पुलिस कमिश्नर
वहां रहने वाले पुलिस परिवार के सदस्यों से भी मिले और उनका हाल-चाल जाना, उनकी समस्याओं का जायजा लिया और शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *