लाखों रुपए का हुआ नुकसान।
इंदौर : चोइथराम फल मंडी में बुधवार दोपहर भीषण आग लग गई। एक दुकान से शुरू हुई आग ने देखते ही देखते आसपास की कई दुकानों को चपेट में ले लिया। आग की लपटें और काला गहरा धुआं दूर से ही नजर आ रहा था। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
दुकानों के साथ वाहन भी आया चपेट में।
बताया जाता है कि आग राहुल नामक व्यापारी की दुकान क्रमांक 45 में लगी, आसपास आग बुझाने का कोई साधन नहीं होने से आग तेजी से फैली और आस पडौस की तीन – चार दुकानें और एक आयशर वाहन भी उसकी चपेट में आ गया। आग इतनी विकराल थीं कि दूर से उसकी लपटें और धुएं के गुबार नजर आ रहे थे। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की दमकलें और नगर निगम के टैंकर मौके पर पहुंचे। पानी की तेज बौछार कर पहले आग को और अधिक फैलने से रोका गया। बाद में कई टैंकर पानी की मदद से आग पर काबू पाया गया।
सांसद लालवानी भी पहुंचे।
चोइथराम मंडी में आग लगने की घटना के दौरान सांसद शंकर लालवानी भी उधर से गुजरे। उन्होंने आग की लपटें देखीं तो गाड़ी रोक कर मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी लेने के साथ तमाम संसाधनों का इस्तेमाल कर आग पर काबू पाने के निर्देश दिए। सांसद लालवानी ने आग में जिन व्यापारियों का नुकसान हुआ, उनके प्रति भी संवेदना जताई।
फिलहाल आग लगने की वजह पता नहीं चल सकी है। आग में लाखों रुपए का माल जल गया। नुकसानी का आकलन अभी किया जा रहा है।
Related Posts
January 5, 2017 रेल्वे मंत्रालय ने मध्यप्रदेश के दो रेलवे स्टेशन के नाम बदले.. महू(इंदौर) का नाम अब डॉ अम्बेडकर नगर (स्टेशन कोड DADN) और बैरागढ़(भोपाल) का संत […]
December 23, 2024 रेलवे स्टेशन से यात्री के बैग चुराकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार
चुराई गई ट्राली व पिट्ठू बैग, सामान सहित बरामद।
इंदौर : जीआरपी एवं आरपीएफ की संयुक्त […]
May 21, 2022 निकाय चुनाव को लेकर एक्शन मोड़ में बीजेपी, नगर, मंडल पदाधिकारियों की बैठक में किया मंथन
इंदौर : नगरीय निकाय चुनाव को लेकर जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर बैठक संपन्न हुई […]
August 11, 2021 अवैध हथियारों की खरीद- फरोख्त करने वाले 6 बदमाश पकड़े गए। देशी पिस्टल, कट्टे व जिंदा कारतूस बरामद
इंदौर : अवैध हथियारों के सौदागरों के विरूद्ध इंदौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया […]
April 3, 2021 पीली गैंग की खुलेआम गुंडागर्दी, प्रेस की आजादी पर किया हमला, अखबार के दफ्तर में घुसकर की तोड़फोड़
इंदौर : पीली गैंग की इतनी बेख़ौफ़ और उद्दंड हो गई है कि अब वह लोकतंत्र के चौथे स्तंभ […]
July 1, 2021 महंगे मोबाइल सस्ते में खरीदना पड़ा महंगा, कई दुकानदारों पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार
इंदौर : चोरी के क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन मोबाइल बुलाकर धोखाधड़ी करने वाले अंतरराज्यीय […]
February 5, 2023 कबड्डी में मप्र की लड़कियों ने जीत से किया आगाज, लड़कों को मिली पराजय
खेलो इंडिया यूथ गेम्स (मप्र) 2022 (राउंडअप)
फुटबाल में भी मध्य प्रदेश के लड़कों की […]