राहत भरी खबर : ब्लैक फंगस के मोर्चे पर सुकून देने वाली खबर मिली है। इसके उपचार में इस्तेमाल होने वाले 12 हजार 240 एंफोटेरेसिन-बी इंजेक्शन की बड़ी खेप शुक्रवार को इंदौर एयरपोर्ट पहुंची। कुल 34 बॉक्स इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे। एक बॉक्स में 360 वायल मौजूद हैं।
इंदौर के प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट और संभागायुक्त डॉक्टर पवन शर्मा और AKVN के MD रोहन सक्सेना एयरपोर्ट पर इंजेक्शन रिसीव करने पहुँचे।
बेहद कम कीमत में उपलब्ध कराए गए हैं इंजेक्शन..?
बताया जाता है कि उद्योगपति संजीव गोयनका के निजी विमान से ब्लैक फंगस उपचार में लगने वाले ये इंजेक्शन इंदौर लाए गए।इनकी कीमत भी बेहद कम है।ब्लैक फंगस का आयातित इंजेक्शन 7000 रु का मिलता है लेकिन हिमाचल प्रदेश के बद्दी में नई फार्मा कंपनी एफी ने ये इंजेक्शन बनाए हैं, जिनकी कीमत बेहद कम बताई गई हैं। ऐसे 25000 इंजेक्शन इंदौर को मिलेंगे, जिसमें से आधे शुक्रवार को पहुंच गए। बचे हुए अगले हफ्ते आएंगे। जो इंजेक्शन इंदौर को मिले हैं, उसमें से 7000 निजी अस्पतालों को और 5000 सरकारी अस्पतालों को दिए जा रहे हैं।
Related Posts
August 29, 2021 सांसद लालवानी ने जन्माष्टमी की तैयारियों का लिया जायजा, कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए श्रद्धालु कर सकेंगे दर्शन
इंदौर : सोमवार को जन्माष्टमी के मद्देनजर सांसद शंकर लालवानी ने गोपाल मंदिर का दौरा […]
June 19, 2023 ध्यान के जरिए भौतिक और आध्यात्मिक जीवन में ला सकते हैं संतुलन
इंदौर प्रेस क्लब में हृदय आधारित ध्यान योग कार्यक्रम आयोजित।
इंदौर : ध्यान ईश्वर तक […]
October 27, 2022 शहर कांग्रेस अध्यक्ष के दीपावली मिलन समारोह में लगा कांग्रेसियों का मजमा
सज्जन सिंह वर्मा, चंद्रप्रभाष शेखर एवं कृपाशंकर शुक्ला मुख्य रूप से उपस्थित […]
June 11, 2020 डॉ. प्रकाश हिंदुस्तानी ‘माधवराव सप्रे पुरस्कार’ से होंगे सम्मानित इंदौर : प्रिंट टेलीविजन और वेब पत्रकारिता में समान रूप से दक्ष हिन्दी के जानेमाने […]
December 22, 2022 महिला और बाल सुरक्षा पर कार्यशाला में दिया गया प्रशिक्षण
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, ऊर्जा डेस्क प्रभारी और बाल संरक्षण अधिकारी ने लिया कार्यशाला में […]
January 5, 2017 जबलपुर- बीच सड़क पर दो लोगों की गोली मारकर हत्या जबलपुर- बीच सड़क पर दो लोगों की गोली मारकर हत्या, कांग्रेस नेता राजू मिश्रा और कक्कू […]
February 13, 2024 2024-25 में प्रचलित मूल्य में 15 फीसदी की वृद्धि पर मदिरा दुकान संचालकों ने जताई सहमति
इंदौर : वर्ष 2024-25 की आबकारी नीति के परिप्रेक्ष्य में संभागीय उपायुक्त आबकारी मुकेश […]