तीन हजार वर्ग फीट शासकीय भूमि कराई गयी मुक्त।
इंदौर : शहर के साथ अब इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी अपराधियों के प्रभाव को समाप्त करने की मुहिम शुरू कर दी गई है। कलेक्टर मनीष सिंह और पुलिस अधीक्षक भगवत सिंह विरदे के मार्गदर्शन में मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सांवेर क्षेत्र के जेतपुरा गांव में आदतन अपराधी पिन्टू उर्फ अमित चौहान के अवैध निर्माण को जमींदोज किया गया।
यह कार्रवाई पुलिस और प्रशासन के संयुक्त दल द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई। आरोपी अमित उर्फ पिन्टू चौहान ने गुण्डागर्दी एवं अपने प्रभाव के बल पर शासकीय भूमि जैतपुरा में लगभग 3 हजार स्क्वेयर फीट जमीन पर तार की फेंसिंग कर कब्जा किया एवं अवैध रूप से मकान निर्माण कर लिया था। जिसे पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इन्दौर भगवत सिंह विरदे के मार्गदर्शन में सांवेर के पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी, एसडीओपी, एसडीएम,तहसीलदार,थाना प्रभारी सांवेर एवं थाना प्रभारी चंद्रावतीगंज के स्टाफ द्वारा ध्वस्त किया गया। आरोपी पिन्टू के विरूद्ध मारपीट अड़ीबाजी , अवैध वसूली , अवैध हथियार रखने के कई प्रकऱण थाना सांवेर समेत इन्दौर के कई थानों पर दर्ज हैं।
Related Posts
January 29, 2024 उज्जैन के ग्राम माकड़ौन में मूर्ति स्थापना को लेकर विवाद सुलझा
स्थानीय प्रशासन ने दोनों पक्षों को बैठाकर किया विवाद का पटाक्षेप।
लौह पुरुष सरदार […]
May 22, 2023 24 से 26 मई तक आयोजित होगा मालवा किसान मेला
इंदौर के कृषि महाविद्यालय में होगा मेले का आयोजन।
किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, […]
December 28, 2023 चोरी के महंगे मोबाइल बेचने का प्रयास कर रहे दो बदमाश गिरफ्तार
तीन लाख रुपए मूल्य के सात मोबाइल किए गए जब्त।
इंदौर : पारदी गैंग के दो शातिर आरोपी, […]
September 11, 2020 निगमायुक्त ने कान्ह व सरस्वती नदी शुद्धिकरण और विकास कार्य का लिया जायजा इन्दौर : निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने कान्ह-सरस्वती नदी शुद्धीकरण कार्यो के साथ-साथ रिव्हर […]
June 7, 2023 बीजेपी इंदौर क्लस्टर प्रभारी नेमा ने मंदसौर व नीमच में आहूत की बैठकें
विशेष जनसंपर्क अभियान की तैयारियों का लिया जायजा।
इंदौर : विशेष जनसंपर्क अभियान के […]
October 13, 2020 उप निर्वाचन आयुक्त ने सुरक्षित, व्यवस्थित और भय मुक्त मतदान के इंतजाम करने के दिए निर्देश
इंदौर : भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त सुदीप जैन ने इंदौर में आयोजित उच्च […]
May 22, 2023 सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बात रखते थे स्व. जीवन साहू
इंदौर प्रेस क्लब में आयोजित जीवन साहू स्मृति प्रसंग कार्यक्रम में बोले अतिथि […]