अब साकेत गार्डन की बजाए टेलीफोन नगर के शेरिंगवुड स्कूल परिसर में होगी भजन संध्या।
आयोजक सत्तू पटेल ने राजनीतिक दबाव के चलते कार्यक्रम में बाधा खड़ी करने का लगाया आरोप।
इंदौर : गीता रामेश्वरम् पारमार्थिक न्यास द्वारा रंगपंचमी के अवसर पर 12 मार्च 2023, रविवार को प्रसिद्ध भजन गायक अनुप जलोटा की भजन संध्या शाम 6 बजे, टेलीफोन नगर के शेरिंगवुड स्कूल परिसर में आयोजित की जा रही है। पहले यह साकेत नगर गार्डन में होने वाली थी।
आयोजक अ.भा. कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल ने बताया कि इस अवसर पर क्षेत्र के समाजसेवियों को भी सम्मानित किया जाएगा।
पहले साकेत गार्डन में होने वाला था आयोजन।
सत्यनारायण पटेल के मुताबिक पहले भजन संध्या का आयोजन साकेत नगर स्थित गार्डन में किया जाना था, जिसकी अनुमति, सहयोग राशि और तमाम औपचारिकताओं को पूरा किया गया। इसके बावजूद वहां मुरम डलवा दी गई। खुद निगम के सहायक उद्यान अधिकारी इसे नियम विरुद्ध बता रहे हैं, जबकि स्थानीय लोगों का कहना है कि साकेत नगर स्थित उक्त उद्यान में आमतौर पर धार्मिक आयोजन होते रहते हैं।
पटेल के अनुसार राजनीतिक द्वेषता के चलते उनके आयोजन में बाधा खड़ी की गई। इसलिए आयोजन स्थल परिवर्तित कर टेलीफोन नगर के शेरिंगवुड स्कूल परिसर में रखा गया है। आयोजन सभी धर्मप्रेमी जनता के लिए खुला है।
Related Posts
November 29, 2021 सूदखोरों की प्रताड़ना के चलते जहर पीने वाले जोशी परिवार के पांचवे सदस्य ने भी तोड़ा दम, कार्रवाई के नाम पर की गई महज लीपापोती
भोपाल : सूदखोरों की प्रताड़ना से तंग आकर कोल्ड्रिंक में जहर मिलाकर पीने वाले जोशी परिवार […]
February 4, 2021 सीएम शिवराज ने स्व. अटलजी की प्रतिमा का किया अनावरण
रतलाम : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को रतलाम जिले के प्रवास दौरान समीपस्थ […]
January 16, 2022 उज्जैन में चमेलीदेवी अग्रवाल अन्नक्षेत्र का भूमिपूजन, एक साथ 3 हजार महाकाल भक्त कर सकेंगे भोजन
उज्जैन : महाकालेश्वर मंदिर आने वाले देश-विदेश के भक्तों की सुविधा के लिए महाकाल की नगरी […]
December 21, 2020 अरविंद तिवारी की कलम से…राजवाड़ा 2 रेसीडेंसी
अरविंद तिवारी
📕 बात यहां से शुरू करते हैं
• मध्यप्रदेश में आगामी […]
November 9, 2024 इंडियन डेंटल एसो. से प्रमाणित होने वाला डाबर रेड पेस्ट बना पहला आयुर्वेदिक ब्रांड
इंदौर : डाबर रेड पेस्ट, इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) से प्रतिष्ठित सील ऑफ एक्सेप्टेन्स […]
March 10, 2021 इसी माह घोषित होंगे नगरीय निकाय के चुनाव..?
आयोग ने राजनैतिक दलों के सदस्यों के साथ की बैठक ।
भोपाल : राज्य निर्वाचन आयोग ने […]
July 10, 2025 पति की बेवफाई से दु:खी युवती ने खाया जहर
आठ दिन पहले ही की थी लव मैरिज।
पति के किसी दूसरी महिला से भी रिश्ता होने की बात से […]