इन्दौर : महू पुलिस ने दो पहिया वाहन चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 6 मोटरसाइकिल जब्त की है। बरामद मोटरसाइकिलों की कीमत 5 लाख रुपए बताई गई है।
बीती 4 जून की मध्य रात्रि फरियादी शाहिद खान निवासी सात रास्ता महू की मोटरसाइकिल पल्सर एमपी 09 क्युई 1209 घर के सामनें से कोई अज्ञात चोर चोरी करके ले गया। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना महू पर अपराध क्र 215/2021 धारा 379 भादवि का पंजीबद्ध किया गया था। थाना प्रभारी महू निरीक्षक दिलीप पुरी के नेतृत्व में महू थाना पुलिस टीम गठित की गई, जिसनें लगातार महू शहर में स्थान बदल बदल कर चेकिंग की। किशनगंज पॉइंट पर चेकिंग के दौरान उक्त वाहन आरोपी आकाश पिता दीपक वर्मा उम्र 18 साल निवासी बगीचा न. 30 गुजरखेडा महू के पास देखा गया, जो पुलिस को देखकर भागने लगा। उसे घेराबंदी कर पकडा गया। आरोपी के पास से मोटरसाईकिल पल्सर एमपी 09 क्युई 1209 जब्त कर विस्तृत पुछताछ की गई। उसने बाइक चोरी में अपने एक अन्य साथी का भी होना बताया। आरोपी ने महू शहर मे कई स्थानों से वाहन चोरी करना कबूला। उसने बताया वो चोरी किए वाहन को चलाते चलाते जिज्ञासा खत्म होने पर कही सुनसान इलाके में उसे छोड देते थे और दूसरा नया वाहन चोरी कर उसका उपयोग करते थे। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई कुल 06 मोटरसाइकिल बरामद की गई।
Related Posts
December 8, 2022 अखंड वेदांत संत सम्मेलन में सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर भी होगा विचार
एयरपोर्ट रोड स्थित अखंड धाम आश्रम में 8 से 14 दिसंबर तक होगा अखंड वेदांत संत […]
October 6, 2023 घोटालों की बीजेपी सरकार को दंडित करें जनता
मोहनखेड़ा की महती जनसभा में बोली प्रियंका गांधी वाड्रा।
राजगढ़ : कांग्रेस की […]
March 28, 2023 टीआई भदौरिया के युवा पुत्र का हृदयाघात से निधन
इंदौर : महू कोतवाली थाना प्रभारी महेंद्र सिंह भदौरिया के सुपुत्र हर्ष की सोमवार सुबह […]
March 26, 2022 ग्रीन बेल्ट व बगीचे की जमीन पर प्लॉट काटने वाले कॉलोनाइजरों पर हो कार्रवाई- मालू
इंदौर : खनिज निगम के पूर्व उपाध्यक्ष गोविन्द मालू का कहना है कि, ग्रेटर बृजेश्वरी में […]
December 9, 2021 इंदौर व भोपाल में लागू हुई पुलिस कमिश्नर प्रणाली, जारी की गई अधिसूचना
भोपाल : लम्बी कवायद के बाद आईएएस लॉबी के विरोध के बावजूद भोपाल और इंदौर में पुलिस […]
October 18, 2024 देश को खाद्य तेलों के मामले में आत्मनिर्भर बनाना है सोपा का लक्ष्य
खाद्य तेलों पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने का निर्णय है स्वागत योग्य, इससे बहुमूल्य विदेशी […]
March 6, 2020 जीते तो प्रेस क्लब सदस्यों के स्वास्थ्य, आवास और कौशल उन्नयन के लिए करेंगे काम- नवनीत शुक्ला इंदौर : पत्रकारों की प्रतिनिधि संस्था इंदौर प्रेस क्लब के चुनाव रविवार 8 मार्च को होने […]