इंदौर : कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के बीच शनिवार से शहर पूरीतरह अनलॉक हो जाएगा। कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि रविवार का लॉकडाउन खत्म कर दिया गया है। इसी के साथ रात का कर्फ्यू भी हटा लिया गया है।
इसके मायने ये है कि अब शहर पूरीतरह खुला हो गया है। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए तमाम कारोबारी गतिविधियां, निजी और सरकारी दफ्तर अब सुचारू रूप से चलेंगे। हालांकि थिएटर, सिनेमागृह, धार्मिक और पर्यटन स्थल खोलने को लेकर फिलहाल कोई फैसला नहीं लिया गया है।
कलेक्टर मनीष सिंह के मुताबिक इस संबंध में आदेश जारी किया जा रहा है।
आपको बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई अनलॉक-4 की गाइडलाइन में कंटेन्मेंट जोन छोड़कर हर जगह लॉक डाउन खत्म कर दिया था। लॉकडाउन लगाने का अधिकार जिला कलेक्टरों से ले लिया गया है। अब केंद्रीय गृह मंत्रालय की मंजूरी के बिना कहीं भी लॉकडाउन नहीं किया जा सकेगा।
लोगों को खुद ही रखनी होगी सावधानी।
कोरोना के तेजी से बढ़ते संक्रमण के बीच शहर के पूरी तरह अनलॉक होने से खतरा और बढ़ गया है। बाजारों में भीड़ बढ़ने से संक्रमण में और तेजी आ सकती है। ऐसे में लोगों को ही जागरूक रहकर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।तभी वे अपना बचाव कर सकते हैं।
Related Posts
April 2, 2025 आवाज आपके व्यक्तित्व और सोच की परिचायक होती है : विजय विक्रम सिंह
भविष्य में एआई का इंपैक्ट कितना होगा यह कहना कठिन है, लेकिन ह्यूमन क्रिएटिविटी की जगह […]
February 9, 2023 सिक्कों की किल्लत दूर करने के लिए आरबीआई लगाएगा कॉइन वेंडिंग मशीन
12 शहरों में RBI लॉन्च करेगा पायलट प्रोजेक्ट।
अगले वित्त वर्ष यानी 2023-24 में […]
March 25, 2021 जिला न्यायालय में कोरोना गाइडलाइन के पालन को लेकर हाईकोर्ट ने जारी किए दिशा- निर्देश
इंदौर : म.प्र हाईकोर्ट खण्डपीठ इंदौर के प्रशासनिक न्यायमूर्ति सुजाॅय पाॅल ने जिला […]
July 8, 2020 अब गुरुवार को बटेंगे विभाग, शाम को होगी कैबिनेट की बैठक.. भोपाल : मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल के 2 जुलाई को हुए विस्तार के बाद […]
October 13, 2021 राजस्थान में दलित युवक की निर्मम हत्या के मामले में गांधी परिवार की चुप्पी पर बीजेपी ने उठाए सवाल
बीजेपी जिलाध्यक्ष इंदौर , राजेश सोनकर ने राहुल- प्रियंका को राजस्थान जाने के लिए भेजा […]
March 22, 2024 संभागायुक्त ने की निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा
लोकसभा निर्वाचन-2024
निर्वाचन की सभी तैयारियां और व्यवस्थाएं निर्वाचन आयोग के नियम […]
November 21, 2021 लगातार पांचवी बार स्वच्छता में नम्बर वन आने की खुशी में देर रात तक चलता रहा जश्न मनाने का सिलसिला
इंदौर : पांचवी बार स्वच्छता में प्रथम स्थान पर आने पर इंदौर में शनिवार को दिनभर जश्न का […]