इंदौर: जिला न्यायालय में वकालत करने वाले अभिभाषकों ने मंगलवार (11अगस्त) को न्यायालय परिसर के बाहर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। वे कोरोना संक्रमण के चलते लंबे समय से बंद जिला न्यायालय को खोलने की मांग कर रहे थे। हालांकि प्रदर्शन में गिनती के ही अभिभाषक शामिल हुए। जिला अभिभाषक संघ का कोई पदाधिकारी प्रदर्शन में नजर नहीं आया। वरिष्ठ अभिभाषक अमर सिंह राठौर और धमेंद्र गुर्जर प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे थे।
लोकतंत्र के अन्य स्तंभ खुले तो न्यायालय क्यों नहीं..?
प्रदर्शनकारी अभिभाषकों का कहना था कि बीते लगभग साढ़े चार माह से जिला न्यायालय बन्द है। लोकतंत्र के तीन स्तंभ विधायिका, कार्यपालिका और प्रेस खुले हैं तो न्यायपालिका ही बन्द क्यों है..? उनका ये भी कहना था कि भोपाल, उज्जैन आदि स्थानों पर निचली अदालतों में कामकाज की अनुमति दे दी गई है तो इंदौर में जिला न्यायालय खोलने से परहेज क्यों किया जा रहा है।
लोग न्याय से हो रहे हैं वंचित..
श्री राठौर व गुर्जर का कहना था कि करीब साढ़े चार माह से जिला न्यायालय बन्द है। अभिभाषकों के समक्ष रोजी- रोटी की समस्या खड़ी हो गई है वहीं पक्षकार भी न्याय से वंचित हो रहे हैं। उनका कहना था कि न्यायालय बन्द होने से लाखों केस पेंडिंग हो गए हैं जिनके निपटारे में ही साल- दो साल लग जाएंगे। इसके अलावा अपराधों के घटित होने में भी कोई कमीं नहीं आई है।ऐसे में पीड़ित न्याय मांगने कहां जाएंगे ये भी बड़ा सवाल है।
Related Posts
- May 27, 2023 राष्ट्र के अमृत काल में सतत विकास के लक्ष्यों को हासिल करने में युवा सक्रिय योगदान दें
प्रेस्टीज प्रबंध संस्थान के `युवा संवाद' कार्यक्रम में बोले वक्ता।
इंदौर : युवा एक […]
- December 18, 2020 राज्य स्तरीय किसान कल्याण कार्यक्रम में 35 लाख किसानों के खातों में डाली जाएगी 16 सौ करोड़ की राहत राशि
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 18 दिसंबर को राज्य में हो रहे चार स्तरीय किसान […]
- September 4, 2021 साइकिल से भारत यात्रा पर निकले मेहुल लखानी का बीजेपी कार्यालय पर किया गया स्वागत
इंदौर : शुक्रवार को भाजपा कार्यालय पर योगाचार्य मेहुल लखानी पधारें। वे 21 जून योग दिवस […]
- October 11, 2022 इंदौर आकर उज्जैन रवाना हुए पीएम मोदी, ताई, विजयवर्गीय ने किया स्वागत
इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वायुसेना के विशेष विमान से मंगलवार शाम इंदौर पहुंचे। […]
- April 1, 2021 चौतरफा विरोध के चलते झुकी सरकार, निगम करों में किए गए इजाफे पर लगाई रोक
इंदौर : निगम के करों में भारी बढ़ोतरी के खिलाफ उपजे जबरदस्त जनाक्रोश और कांग्रेस द्वारा […]
- July 19, 2020 भारत में कोरोना का हो रहा सामुदायिक प्रसार, हालात चिंताजनक, IMA ने दी चेतावनी..! नई दिल्ली : देश में कोरोना महामारी तेजी से फैल रही है। इससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर […]
- April 21, 2021 कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए देवास प्रशासन के पास नहीं है कोई नीति- राजानी
देवास : जिला शहर कॉंग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच ध्वस्त होती […]