इंदौर : कोरोना काल में हर व्यक्ति के मन में अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता है। इस चिंता को दूर करने के लिए सांसद शंकर लालवानी ने *सांसद सुरक्षा किट* का वितरण आम लोगों में किया, इस किट में कोरोना से बचाव के लिए उपयोगी चीजें हैं।
इंद्रपुरी कॉलोनी में वितरित की सुरक्षा किट।
सांसद शंकर लालवानी ने संस्था साँझा संस्कृति के माध्यम से सांसद सुरक्षा किट का वितरण बुधवार को अहिल्यापुरी व इंद्रपुरी कॉलोनी में किया। इस कीट में मास्क ,काढा, चश्मे, साबुन, सैनिटाइजर, सहित कई चीजें हैं जो कोरोना के बचाव के लिए खासी उपयोगी हैं।
संस्था साँझा संस्कृति के अध्यक्ष कमल गोस्वामी ने बताया कि संस्था के संयोजक शंकर लालवानी के नेतृत्व में लगभग 5000 किट तैयार करवाई गई है। पूरे शहर में ये सुरक्षा किट वितरित की जाएगी।
सुरक्षा किट वितरण कार्यक्रम में इन्दौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अरविंद तिवारी भी मौजूद थे। उन्होंने इंद्रपुरी रहवासी संघ के अध्यक्ष के रूप में इस अभिनव पहल के लिए सांसद लालवानी का आभार माना।
इस मौके पर प्रेस क्लब उपाध्यक्ष दीपक कर्दम , अविनेश हार्डिया मधु हार्डिया, संजय कापसे ,अनिल गोस्वामी, स्वास्तिक सेन, रामू कुमावत हीरालाल जोशी, नंद किशोर पुरोहित और नारायण व्यास मुख्य रूप से उपस्थित थे।
Related Posts
September 20, 2022 स्थानांतरण के लिए 30 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे शिक्षक
इंदौर : स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा राज्य, संभाग और जिला स्तर पर शिक्षा विभाग के शिक्षकों […]
July 11, 2021 उपभोक्ताओं की शिकायतें दूर करने के लिए विद्युत जोन व अधिकारियों के नम्बर जारी
इंदौर : मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक अमित तोमर के निर्देश व […]
September 28, 2021 पलसीकर कॉलोनी स्थित फर्म पर छापा, अमानक होने की आशंका में पाम तेल सहित अन्य खाद्य पदार्थ किए जब्त
क्राइम ब्रांच, खाद्य विभाग और थाना जूनी इंदौर की संयुक्त कार्रवाई में गुरूकृपा ट्रेडिंग […]
January 17, 2022 खेत में जुआ खेलते पकड़ाए 14 जुआरी, 25 हजार रुपए व ताश पत्ते जब्त
इंदौर : अवैध रूप से जुआ खेलते हुए 14 जुआरियों को तेजाजीनगर पुलिस ने गिरफ्त में लिया है। […]
April 3, 2021 फिर मनमानी और दादागिरी पर उतरी पीली गैंग,कार्रवाई के नाम पर लोगों से की जा रही अभद्रता
इंदौर : 2020 में लॉकडाउन के दौरान हुए ठेला कांड और बुजुर्गों के साथ अमानवीय हरकत के बाद […]
October 5, 2020 रालामंडल में तेन्दुए की आमद, जारी किया गया अलर्ट
इंदौर : बायपास स्थित रालामंडल अभ्यारण में लंबे समय बाद पुनः तेंदुए की चहलकदमी देखी गई […]
March 8, 2023 लोन दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी कर फरार आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने से संबंधित प्रकरण में फरार आरोपी को क्राइम […]