इन्दौर : मध्यप्रदेश दूध व्यवसायी संघ के अध्यक्ष ईश्वर जोशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रंगलाल पानेरी एवं महामंत्री दिनेश जोशी ने अपनी संयुक्त विज्ञप्ति में बताया कि बुधवार को दूध व्यवसायियों की आवश्यक बैठक तिलक पथ पर रखी गई। बैठक में दूध की वर्तमान परिस्थतियों पर गहन विचार विमर्श किया गया । पशुधन महंगा, खली पशु आहार के भाव में भारी वृद्धि, डीजल व पेट्रोल के भाव अत्यधिक होने से दूध की उत्पादन लागत बढ़ गई है। इस वर्ष पर्याप्त वर्षा न होने से
पानी की भी कमी है । महंगाई की मार चौतरफा है । उपभोगताओं की क्रय शक्ति भी कम हुई है । वर्तमान में जिले में कोरोना बहुत बढ़ रहा है। लॉकडाउन की संभावना भी है । इन सभी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए दूध के भाव में 2 रुपये प्रति लीटर वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है । दिनांक 1 अप्रैल 2021 से 31 अगस्त 2021 तक दूध बंदी भाव 48 रुपये प्रति लीटर सेवा शुल्क सहित रहेगा।
संघ ने शासन से मांग की है कि शहर में दूध मंडी कायम की जाए। निम्न दरों पर भूमि उपलब्ध कराया जाए। दूध के सेम्पल ग्रामीण क्षेत्र में तहसील स्तर पर लिए जाए, ताकि ग्रामीण
क्षेत्र से दूध मानक स्तर का आएगा तो शहर में भी दूध अच्छा वितरण होगा ।
Related Posts
April 5, 2021 कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए सरकारी अस्पतालों में शुरू किए गए सहायता केंद्र, काउंसलिंग का भी किया गया है इंतजाम
इंदौर : कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए सरकारी अस्पतालों में सहायता केंद्र शुरू किए गए […]
May 29, 2022 महिला कांग्रेस में छिड़ा संग्राम, नवनियुक्त शहर अध्यक्ष के विरोध में कई कांग्रेस नेत्रियों ने किया प्रदर्शन
इंदौर : राजवाड़ा स्थित अहिल्या उद्यान में कांग्रेस की महिला नेत्रियों ने धरना प्रदर्शन […]
September 30, 2020 बॉलीवुड के शहंशाह ने लिया अंगदान का संकल्प
मुम्बई : अमिताभ बच्चन ने 77 साल की उम्र में अनुकरणीय पहल करते हुए अंगदान करने का संकल्प […]
May 3, 2021 बीजेपी ने सेवा प्रकल्प के तहत कोरोना मरीज व परिजनों को शुरू किया भोजन का वितरण, मोघे ने की सराहना
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी सेवा प्रकल्प के माध्यम से शहर के अस्पतालों में भर्ती कोरोना […]
March 5, 2023 अप्रैल माह के अंत तक इंदौर जिले के हर घर में मिलने लगेगा नल से जल
इंदौर जिले में जल जीवन मिशन का प्रभावी क्रिन्यान्वयन।
मिशन के अंतर्गत 95 प्रतिशत […]
August 9, 2021 खंडवा लोकसभा सीट पर मोघे ने बढ़ाई सक्रियता, कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, संतश्री से लिया आशीर्वाद
इंदौर : खंडवा लोकसभा सीट पर निकट भविष्य में उपचुनाव होने वाला है। इसके चलते दावेदारों […]
September 29, 2024 मध्य प्रदेश मेयर काउंसिल के अध्यक्ष चुने गए इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव
इंदौर : देवास में आयोजित ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ़ मेयर्स की बैठक के दौरान इंदौर के महापौर […]