देपालपुर के एक गांव में हिंदूवादी संगठनों की रैली पर पथराव, कई घायल..!

  
Last Updated:  December 30, 2020 " 04:39 pm"

इंदौर : उज्जैन के बाद इंदौर की देपालपुर तहसील के ग्राम चंदन खेड़ी में भी हिन्दूवादी संगठनों की रैली पर पथराव की घटना हुई। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर धनसंग्रह के लिए ये बाइक रैली निकाली जा रही थी। पथराव में कुछ कार्यकर्ताओं को चोटें आई। घटना की सूचना मिलते ही जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पथराव करने वालों की पहचान की जा रही है।
घटना मंगलवार दोपहर की बताई गई है। हिंदूवादी संगठन भगवा पताकाएं हाथों में लेकर रैली निकाल रहे थे। ग्राम चन्दनखेड़ी में एक समुदाय के कतिपय लोगों ने रैली पर पथराव कर दिया। बताया जाता है कि पथराव कर रहे लोगों ने रैली में शामिल कार्यकर्ताओं पर डंडे भी बरसाए। इस घटना में 10 से अधिक कार्यकर्ता घायल होने की खबर है। गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पत्थरबाजों की पहचान करने के साथ उनकी धरपकड़ की जा रही है। डीआईजी हरिनारायणचारी मिश्र ने भी समूचे घटनाक्रम का जायजा लिया। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि साम्प्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने की इजाज़त किसी को नहीं दी जाएगी। जो लोग भी इस घटना के लिए जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ रासुका लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में हालात नियन्त्रण में हैं। भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *