बीते 22 दिनों से हैं हड़ताल पर, सीएमएचओ कार्यालय पर कर रहे धरना – प्रदर्शन।
इंदौर : विगत 22 दिनो से अपनी 13 सूत्रीय मांगों को लेकर मेडिकल लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन (हेल्थ सर्विसेज) मप्र के बैनर तले समस्त लैब टेक्नीशियन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकार कार्यालय इंदौर के पीछे अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठे हैं।
एसोसिएशन के संजय शुक्ला और अरुण चौहान ने बताया कि 04 फरवरी तक उनकी मांगों का निराकरण नहीं होने पर 6 फरवरी को मुख्यमंत्री के आवास के समक्ष अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद 07 फरवरी से आमरण अनशन करने पर बाध्य होंगे।
बता दें कि मेडिकल लैब टेक्नीशियन अपनी 13 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे हैं। हड़ताल को 22 दिन होने के बावजूद आज दिनांक तक मांगों का निराकरण नहीं किया गया है। 27 जनवरी को प्रदेश के समस्त लैब टेक्नीशियन, लैब असिस्टेंट, टेक्नीशियन असिस्टेंट, लैब अटेंडेंट भोपाल में एकत्रित हुए। प्रशासन द्वारा 30 जनवरी को बैठक का समय दिया गया था लेकिन किसी कारणवश उच्च स्तर से बैठक स्थगित कर दी गई और मांगों का निराकरण नहीं हो सका।
Related Posts
May 25, 2021 अनलॉक की प्रक्रिया में आई तेजी, निरंजनपुर व राजकुमार मिल सब्जी मंडी परिसर को किया गया सेनिटाइज
इंदौर : कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु शहर के विभिन्न स्थानों पर सेनिटाइजेशन कार्य किया […]
July 23, 2025 26 जुलाई से चलेगी पातालपानी – कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन
सप्ताह में प्रति शनिवार व रविवार को चलेगी।
यात्री देख सकेंगे कुदरत के मनभावन […]
June 30, 2022 कोरोना से दिवंगत लोगों के परिजनों को शुक्ला देंगे 20 हजार रु. की मदद
इंदौर : कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला ने अपना वचन एवं दृष्टि पत्र गुरुवार को […]
May 13, 2025 कनाडिया में अहिल्या बावड़ी का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण
इंदौर : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में कनाडिया में स्थित माँ अहिल्या बावड़ी का […]
May 27, 2020 ईद के उपलक्ष्य में गरीब महिलाओं को साड़ियां की गई वितरित इंदौर : सर्व धर्म संघ इंदौर के अध्यक्ष मंजूर बेग और मौलाना हकीम बाबा की मौजूदगी मे संघ […]
May 5, 2020 संकट का समय है पर जल्द उबर जाएंगे- प्रतिभा पाल इंदौर : नगर निगम की नई कमिश्नर प्रतिभा पाल का कहना है कि वे जब उज्जैन नगर निगम में थीं, […]
July 2, 2020 मंत्रियों को सीएम शिवराज की हिदायत, परिश्रम की करें पराकाष्ठा.. भोपाल : मन्त्रिमण्डल विस्तार के बाद सीएम शिवराज ने कैबिनेट की बैठक बुलाई। बैठक में सीएम […]