देवास में भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान, कई लोग मलबे में दबे
Last Updated: August 25, 2020 " 01:55 pm"
देवास: मंगलवार दोपहर देवास के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में दो मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई। इसके मलबे में कई लोग दबे होने की आशंका है।
मलबे से 6 लोग निकाले गए।
हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस और स्थानीय नगर निगम के अमले की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। अब तक 6 लोगों को मलबे से निकालकर अस्पताल ले जाया गया है। अभी कुछ और लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। जेसीबी के जरिए मलबा हटाया जा रहा है ताकि अन्य दबे हुए लोगों को भी जल्द से जल्द बाहर निकाला जा सके। स्टेशन रोड पर लाल गेट के समीप धराशायी हुआ यह मकान जाकिर शेख आरा मशीन वालों का बताया गया है। चार भाइयों का परिवार इस मकान में रहता है।
मलबे से निकाले गए घायलों का उपचार किया जा रहा है।