तीन पड़ोसी देश पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आए शरणार्थियों को इस कानून के तहत मिलेगी नागरिकता।
हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, ईसाई और पारसी शरणार्थी होंगे नागरिकता के पात्र।
नई दिल्ली: भारत सरकार ने नागरिकता (संशोधन) अधिनियम, 2019 यानी सीएए को देशभर में लागू कर दिया है। भारत सरकार ने इसके लिए अनिवार्य नियमों को अधिसूचित कर दिया है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में यह घोषणा की थी कि देश में आम चुनावों की घोषणा होने से पहले देशभर में सीएए लागू कर दिया जाएगा। सोमवार शाम केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर मैसेज पोस्ट करके सीएए लागू करने की जानकारी दी गई।
पड़ोसी तीन देशों से प्रताड़ित होकर आए शरणार्थियों को मिल सकेगी भारत की नागरिकता।
सीएए भारत के तीन पड़ोसी देश पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से धार्मिक आधार पर प्रताड़ित होकर भारत आए उन शरणार्थियों के लिए है जो 31 दिसंबर 2014 से पहले तक भारत में शरण लेने के लिए आ चुके हैं। सीएए के तहत इन तीन पड़ोसी देशों से भारत में शरण लेकर रह रहे हिंदू, ईसाई, सिख,जैन, बौद्ध और पारसी को भारत की नागरिकता देने का प्रावधान है। नागरिकता लेने के लिए भारत सरकार ने एक पोर्टल तैयार किया है, जिसके माध्यम से ऐसे तमाम शरणार्थी देश की नागरिकता लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
Related Posts
April 10, 2024 वानखेड़े स्टेडियम में हजारों बच्चों ने बढ़ाया मुंबई इंडियंस का हौसला
नीता अंबानी और सचिन तेंदुलकर ने बच्चों के लिए ‘एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स फॉर ऑल’ इनिशिएटिव […]
September 2, 2023 हत्या के मामले में फरार दो आरोपियों को मल्हारगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
इंदौर : मल्हारगंज क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में फरार 2 आरोपी, पुलिस थाना मल्हारगंज […]
July 25, 2019 तीन तलाक़ बिल लोकसभा में पारित,कांग्रेस, जेडीयू, टीएमसी ने किया वॉकआउट नई दिल्ली: गुरुवार को केंद्र सरकार द्वारा लोकसभा में रखा गया तीन तलाक बिल लंबी बहस के […]
September 25, 2021 पुलिया से नाले में जा गिरी अनियंत्रित कार, तीन युवकों की मौत, तीन घायल
इंदौर : बडगोंदा थाना क्षेत्र के समीप इंदौर की ओर तेज गति से आ रही कार अनियंत्रित होकर […]
March 20, 2020 कोरोना से बचाव के लिए रेलवे ने बनाए आइसोलेशन वार्ड इंदौर : पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल में कोरोना वायरस से बचाव के लिए इंदौर, उज्जैन और […]
April 11, 2020 घर से बाहर निकलते समय मास्क पहनना अनिवार्य, प्रदेश सरकार ने जारी किया आदेश इंदौर : राज्य शासन ने घर से बाहर सार्वजनिक स्थलों पर निकलते समय मॉस्क/फेस कवर पहनना […]
April 29, 2023 16 और 29 मई को इंदौर से रवाना होगी भारत गौरव पर्यटक ट्रेन
पूरी, गंगासागर, काशी, अयोध्या की यात्रा के लिए 16 मई को जाएगी।
रामेश्वरम, तिरुपति, […]