इंदौर : सिटीजन कॉप एप्लीकेशन में प्राप्त शिकायतों पर क्राइम ब्रांच इंदौर ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए लगभग 02 करोड़ रुपये कीमत के 570 गुम मोबाइल फोन बरामद कर आवेदको को सुपुर्द किए।
ये गुम हुए मोबाइल मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों तथा देश के अन्य प्रदेशो जैसे दिल्ली, मुम्बई, बिहार, राजस्थान, उडीसा, इलाहबाद, हरियाणा आदि से बरामद किए गए। इनमें आईफोन, वन प्लस, सेमसंग, रेडमी, विवों, ओप्पो, नोकिया आदि कंपनियों के महंगे मोबाइल फोन भी शामिल हैं।
रीगल तिराहा स्थित पुराने कंट्रोल रूम में आवेदकों को बुलाकर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मनीष कपूरिया के हाथों ये मोबाइल सबंधित आवेदकों को लौटाए गए। मोबाइल मिलने से खुश नजर आ रहे आवेदकों ने इंदौर पुलिस को इसके लिए धन्यवाद दिया।
ऐसे कर सकते हैं मोबाइल गुम होने की शिकायत।
प्ले स्टोर से सिटीजन कॉप एप डाउनलोड करें।
खोए/चोरी की शिकायत विकल्प का चयन करें। (Select Option)
एग्री करें । (Agree)
खोई/चोरी हुई वस्तु का चुनाव करें। MOBILE+SIM CARD (Select)
पूर्ण फार्म भरें । (Fill Complete Form)
बिल/थाने की शिकायत कॉपी, की फोटो अपलोड करें एवं वैकल्पिक नंबर दर्ज करें। (Upload Photo)
सबमिट करें। (Submit)
कन्फर्म करें।
(Confirm)
कंप्लेन नंबर सेव करें। (Save)
मोबाइल मिलने पर आपके द्वारा शिकायत में दर्ज ALTERNATE नम्बर पर सूचित किया जाएगा।
Related Posts
April 18, 2024 11 क्विंटल अंगूरों से सजाया गया बाबा खाटू श्याम का दरबार
राम दरबार, हनुमानजी, खाटू श्याम बाबा एवं शिव दरबार का श्रृंगार कर भक्तों में किया […]
April 23, 2020 लॉकडाउन के चलते रमजान माह में भी घरों में ही अदा होगी नमाज,गणमान्य लोगों के साथ बैठक में बनीं सहमति इंदौर : रमजान का पवित्र माह एक दिन बाद ही प्रारम्भ होने जा रहा है। इस बात के चलते पूर्वी […]
October 4, 2020 सैलानियों से अवैध वसूली करने वाले आरोपियों को भेजा जेल
इंदौर : चोरल डैम पर भ्रमण के लिए गए लोगों से अवैध वसूली करने वाले आरोपियों को जेल भेज […]
February 15, 2019 आतंकियों और उनके सरपरस्तों को बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी-पीएम मोदी नई दिल्ली: पुलवामा आतंकी हमले से पूरा देश आक्रोशित है। हर देशवासी की एक ही मांग है कि […]
September 16, 2022 स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, देह व्यापार में लिप्त कई युवक – युवतियां पकड़ाए
इंदौर : सैलून सेंटर की आड़ में शराबखोरी करवाते हुए अवैध रूप से जिस्मफरोशी का धंधा […]
March 17, 2023 MD ड्रग्स की तस्करी करने वाला आरोपी पकड़ाया
70 हजार रुपए मूल्य की एमडी ड्रग्स और दो पहिया वाहन बरामद
इंदौर : ऑपरेशन प्रहार के […]
February 23, 2024 वीर सावरकर पर केंद्रित नाट्यविष्कार ‘माझी जन्मठेप’ का अभिवाचन 29 फरवरी को
सानंद के बैनर तले विवि के खंडवा रोड स्थित सभागृह में होगा यह कार्यक्रम।
इंदौर : […]