पैथोलॉजी के नवीनतम आयामों पर होगा विमर्श।
100 से अधिक शोध पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे।
इंदौर : इंडियन एसोसिएशन ऑफ पैथोलॉजिस्ट एंड माइक्रोबायोलॉजिस्ट एम पी स्टेट के बैनर तले 11 और 12 फरवरी 2023 को पैथोलॉजी कांफ्रेंस का आयोजन एमजीएम मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है। इस कांफ्रेंस में मध्य प्रदेश के पैथोलॉजिस्ट बड़ी संख्या में भाग ले रहे हैं। अभी तक प्रदेश के 500 पैथोलॉजिस्ट अपना पंजीयन करवा चुके हैं।
सौ से ज्यादा रिसर्च पेपर होंगे प्रस्तुत।
MPPATHCON 2023 नाम से होने वाली इस कांफ्रेंस में 100 से ज़्यादा रिसर्च पेपर पेश किए जाएंगे। प्रदेश के 20 मेडिकल कॉलेज के विभागाध्यक्ष भी कांफ्रेंस में शिरकत करेंगे।
पैथोलॉजी पर किताब लिखने वाले डॉ. हर्ष मोहन ब्रेस्ट कैंसर के डायग्नोसिस की नई तकनीक पर प्रकाश डालेंगे। इंटरनेशनल पैथोलॉजिस्ट एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ. अनिता भादुरी गर्भाशय के कैंसर के बारे में जानकारी देंगी। डॉ. शिखा घनघोरिया, जो पैथोलॉजिस्ट एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्ष और MPPATHCON 2023 की आयोजक भी हैं, इंदौर में ब्रेस्ट कैंसर की डायग्नोसिस के लिए किए जा रहे आधुनिक टेस्ट की जानकारी देंगी। वे एमजीएम मेडिकल कॉलेज में ब्रेस्ट कैंसर पर जो रिसर्च हुए हुए हैं उनके बारे में भी बताएंगी।
Related Posts
April 22, 2024 छात्र की खुदकुशी के मामले में दो साल बाद दर्ज हुई एफआईआर
इंदौर : बेटमा पुलिस ने एक स्टूडेंट के सुसाइड केस में दो साल बाद एफआईआर दर्ज की है। […]
October 15, 2022 हिंदी में मेडिकल की पढ़ाई शुरू कर मप्र रचने जा रहा है नया इतिहास – सीएम शिवराज
केन्द्रीय मंत्री अमित शाह द्वारा हिन्दी में मेडिकल पढ़ाई का शुभारंभ गुलाम मानसिकता से […]
March 8, 2024 शहर की 34 कॉलोनियां की जाएंगी वैध
नगर निगम की कॉलोनी सेल ने जारी की जाहिर सूचना।
दावे - आपत्तियां आमंत्रित की […]
August 15, 2022 यातायात प्रबंधन पुलिस ने निकाली तिरंगा बाइक रैली, जनप्रतिनिधियों ने भी की शिरकत
सांसद शंकर लालवानी, एडिशनल सीपी मनीष कपूरिया, डीसीपी, यातायात प्रबंधन महेश चंद जैन ने […]
March 24, 2022 ऑनलाइन ठगी गई 1 लाख 22 हजार रुपए की राशि क्राइम ब्रांच ने वापस दिलवाई
इंदौर : ऑनलाइन ठगी की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच इंदौर ने, आवेदक […]
February 7, 2023 अवैध उत्खनन के मामले में चम्पू अजमेरा पर लाखों का जुर्माना
इंदौर : कलेक्टर इलैया राजा टी के निर्देश पर भू माफियाओं के खिलाफ लगातार सख्ती की जा रही […]
May 4, 2021 नियमों का उल्लंघन होते देख आगामी आदेश तक बन्द किया गया सियागंज
इंदौर : जनता कर्फ्यू में दी गई छूट का दुरुपयोग होते देख जिला प्रशासन ने सियागंज बाजार […]