इंदौर : यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर बैंकों के अधिकारी- लर्मचारी 31 जनवरी से दो दिनी हड़ताल पर रहेंगे। फोरम के पदाधिकारियों ने बताया कि वेतन पुनरीक्षण समझौता वेतन पर्ची पर 20 फीसदी बढ़ोतरी और पर्याप्त अतिरिक्त प्रभार के साथ लागू करने, 5 दिनी बैंकिंग प्रणाली लागू करने, न्यू पेंशन स्कीम को हटाने और परिवार पेंशन में सुधार सहित 12 सूत्री मांगों को लेकर ये हड़ताल की जा रही है। उनका कहना है कि भारतीय बैंक संघ के साथ वार्ता विफल होने के बाद हड़ताल का निर्णय लिया गया। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने चेतावनी दी है कि उनकी मांगें नहीं मानी गई तो 11 मार्च से तीन दिवसीय हड़ताल की जाएगी। उसके बाद 1अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए वे विवश होंगे।
आम लोगों को होगी परेशानी।
शुक्रवार- शनिवार को बैंक हड़ताल और रविवार को अवकाश होने के कारण बैंक तीन दिन बन्द रहेंगे। इससे ग्राहकों और खातेदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। तीन दिन में एटीएम भी खाली हो जाएंगे जिससे लोगों को नकदी के संकट से भी जूझना पड़ सकता है।
Related Posts
May 30, 2024 दुनिया की 100 प्रभावशाली कंपनियों में रिलायंस सहित भारत की तीन कंपनियां शामिल
टाइम मैगजीन ने जारी की 100 प्रभावशाली कंपनियों की लिस्ट।
नई दिल्ली : मशहूर अमेरिकी […]
February 17, 2021 नमन ओझा ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया सन्यास
इंदौर : भारतीय टीम के पूर्व विकेट कीपर नमन ओझा ने दो दशक तक घरेलू क्रिकेट में शानदार […]
July 21, 2020 अधिक संक्रमण वाले जिलों में अब सप्ताह में दो दिन होगा टोटल लॉकडाउन… इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश दिया है कि कोरोना संक्रमण को रोकने के […]
July 23, 2021 सभी प्रमुख प्रतिद्वंदी हैं, अपना श्रेष्ठ देने की कोशिश करूंगी- सिंधु
साइना नेहवाल की तरह पी.वी.सिंधु ने भी बचपन में ही अपनी प्रतिभा का एहसास करा दिया था, […]
April 2, 2021 नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 10 वर्ष का कठोर कारावास
इंदौर : दिनांक 31.03.2021 को विशेष न्यायाधीश नीलम शुक्ला, जिला इंदौर की अदालत ने थाना […]
July 27, 2020 गीता भवन में 11 विद्वानों ने किया सामूहिक रुद्राभिषेक इन्दौर : मनोरमागंज स्थित गीता भवन में श्रावण के चौथे सोमवार के उपलक्ष्य में आचार्य पं. […]
August 15, 2021 इंदौर में गृह व प्रभारी मंत्री मिश्रा ने फहराया तिरंगा, पेश की गई आकर्षक परेड
इंदौर : जिले में 75 वा स्वतंत्रता दिवस गरिमा, जोश, उमंग और उल्लास के साथ मनाया गया। […]