श्रीनगर: पुलवामा आतंकी हमले के मास्टरमाइंड रशीद गाजी और उसके दो साथी आतंकियों को ढेर करने के बाद सेना, जे एंड के पुलिस और सीआरपीएफ ने मंगलवार को साझा प्रेस वार्ता की। लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लन और जीओसी चिनार कॉर्प्स ने कहा कि पुलवामा हमले के लिए जिम्मेदार आतंकियों को मार गिराया गया है। पाकिस्तान की सेना और आईएसआई का इस हमले में हाथ था। आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद पाक आर्मी का ही बच्चा है। उन्होंने कहा कि कितने ही गाजी आए और चले गए।जो भी आतंकी कश्मीर में घुसपैठ करेगा, मारा जाएगा। ढिल्लन और कॉर्प्स ने कहा कि आतंकी हथियार डाल दें या मरने के लिए तैयार रहें। आतंकियों के सफाए का अभियान जारी रहेगा।
इस साल 31आतंकी मारे गए।
जम्मू- कश्मीर पुलिस के आईजी एसपी पाणि ने बताया कि बीते वर्ष जैश के 56 आतंकी मारे गए थे। इस साल अभी तक 31 आतंकी मारे गए हैं जिसमें 12 जैश के हैं। उन्होंने कहा कि जो भी घुसपैठ करेगा जिंदा नहीं बचेगा।
अपने बच्चों को सरेंडर करने के लिए कहें।
लेफ्टिनेंट जनरल ढिल्लन ने कश्मीरी युवाओं को आतंकी संगठनों से दूर रहने की नसीहत दी। कश्मीरी माताओं से उन्होंने अनुरोध किया कि जो युवा राह भटक कर आतंकी बन गए हैं उन्हें सरेंडर करने के लिए मनाएं। अन्यथा सेना उनका खात्मा करने के लिए मजबूर होगी।
Related Posts
August 10, 2024 सराफा दुकान से गहने उड़ाने वाली दो महिलाएं पकड़ी गई
10 लाख रुपए से अधिक कीमत का मशरूका जब्त।
इंदौर : सुनार की दुकान से सोने के गहने […]
October 27, 2021 खजराना पुलिस ने चेन लुटेरों को किया गिरफ्तार, लूट का सामान व घटना में प्रयुक्त वाहन और हथियार बरामद
इंदौर : दो शातिर लुटेरे पुलिस खजराना की गिरफ्त में आ गए हैं। आरोपियों के कब्जे से लूटी […]
August 13, 2024 कानून के क्षेत्र में कड़ी मेहनत और लगन ही सफलता दिला सकती है : अग्रवाल
इंदौर : कानून आमदनी के साथ सेवा और न्याय दिलाने का पेशा भी है । इस क्षेत्र में केवल […]
February 18, 2024 छत्रपति शिवाजी महाराज की नेतृत्व शैली प्रबंधन में प्रेरणादाई : दीपाली पुलेकर
पीआईएमआर द्वारा छत्रपति शिवजी महाराज के जीवन पर विशेष सत्र का आयोजन।
`शिवाजी महाराज […]
May 12, 2022 पत्रकार गणेश तिवारी की संदिग्ध मौत, फंदे पर लटका पाया गया शव
इंदौर : लसूडिया थाना क्षेत्र की इंडस सेटेलाइट ग्रीन नामक कॉलोनी में रहने वाले पत्रकार […]
September 4, 2020 बढ़ता जा रहा है कोरोना का प्रकोप, 279 नए मरीजों में मिला संक्रमण…! इंदौर : कोरोना का प्रकोप लगातार नई ऊंचाई छू रहा है। रोज टेस्टिंग के 8 से 9 फीसदी मामले […]
April 8, 2021 9 अप्रैल से आगामी आदेश तक बन्द रहेंगे आंगनवाड़ी केंद्र
इंदौर : कोविड-19 से संक्रमण की रोकथाम हेतु इन्दौर जिले की स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान […]