आगरा: लखनऊ से दिल्ली जा रही यूपी रोडवेज की डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर 30 फ़ीट गहरे नाले में जा गिरी। यमुना एक्सप्रेस वे पर तड़के चार बजे ये हादसा हुआ। इस दर्दनाक हादसे में बस में सवार 29 यात्रियों की मौत हो गई और 18 घायल हो गए। बताया जाता है कि बस में करीब 50 यात्री सवार थे। हादसे के समय सभी गहरी नींद में थे। सूचना मिलने के बाद अमले के साथ मौके पर पहुंचे जिला और पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए गए।
चालक को झपकी आने से हुआ हादसा।
स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक संभवतः ड्राइवर को झपकी आने से बस अनियंत्रित हुई और नाले में जा गिरी। घटना की जांच की जा रही है।
मृतकों के परिजनों को मिलेगा मुआवजा।
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों के आश्रितों को 5-5 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान किया है। उन्होनें घायलों के इलाज की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश भी स्थानीय प्रशासन को दिए हैं। पीएम मोदी ने भी घटना पर दुख जताया है।
Related Posts
January 6, 2019 विधानसभा में हंगामा किया तो चुकानी पड़ेगी कीमत भोपाल: विधानसभा में विधायकों के हंगामें पर लगाम लगाने की कवायद शुरू हो गई है। कमलनाथ […]
November 14, 2021 रावजी बाजार पुलिस ने तीन मोबाइल चोरों को किया गिरफ्तार, 32 मोबाइल किए जब्त
इंदौर : चोरी की योजना बनाते हुए पुलिस तीन शातिर बदमाश थाना रावजी बाजार की गिरफ्त में आए […]
June 19, 2017 उड़ते विंमान में हुआ बच्ची का जन्म नई दिल्ली, एजेंसी। सऊदी अरब से भारत आ रहे जेट एयरवेज के विमान में अप्रत्याशित मेहमान […]
July 17, 2020 कोरोना का असर: मप्र विधानसभा का बजट सत्र आगामी आदेश तक स्थगित भोपाल : प्रदेश के अन्य शहरों के साथ राजधानी भोपाल में भी कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों […]
June 26, 2020 विशेष ट्रेनों को छोड़ सभी नियमित ट्रेनों का परिचालन 12 अगस्त तक रद्द इंदौर : कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने बड़ा फैसला लिया है। रेलवे बोर्ड […]
May 31, 2021 चलन से बाहर हुए नोटों को चलित नोटों में बदलने की योजना बनाते 5 आरोपी गिरफ्तार, पौने चार लाख रुपए कीमत के पुराने नोट बरामद
इंदौर : पुराने बन्द हो चुके नोटों को चलित नए नोट में बदलने की योजना बना रहे पांच […]
November 15, 2022 आचार्य विनोबा भावे की पुण्यतिथि पर सीएम शिवराज ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भूदान आंदोलन के जनक भारत रत्न स्व. आचार्य […]